भाजपा देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं के बल पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनीः प्रिया सेठी

सागर विधानसभा क्षेत्र में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को किया संबोधित
 

खबर नेशन / Khabar Nation

सागर । भारतीय जनता पार्टी की कभी लोकसभा में 2 सीट हुआ करती थी। आज भारतीय जनता पार्टी देश का सबसे बडा राजनैतिक दल बना है। यह सब भारतीय जनता पार्टी के देवदुलर्भ कार्यकर्ताओं के त्याग और समर्पण के बल पर संभव हुआ है। यह बात पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीमती प्रिया सेठी ने शुक्रवार को सागर में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
श्रीमती प्रिया सेठी ने कहा कि एक समय था जब कश्मीर में सत्ताधारी लोग युवाओं के हाथों में पत्थर देते थे, हथियार देते थे और उन्हें बरगलाते थे। परंतु जब से धारा 370 हटी है वहां के युवा सही रास्ते पर चल रहे है। उनको लक्ष्य मिल है और वह राष्ट्रवाद की ओर आगे बढे है। आज कश्मीर विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 9 वर्षों में भारत हर क्षेत्र में उत्तरोत्तर उन्नति कर रहा है। वैश्विक पटल पर भारत का मान बढा है। वहीं देश में गरीब कल्याण की योजनाएं गांव, गरीब तक पहुंच रही है।
श्रीमती प्रिया सेठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एकमात्र लक्ष्य गरीब कल्याण है। पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते हमारा दायित्व है कि केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाएं प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने लोगों को इज्जत घर, प्रधानमंत्री आवास योजना, ट्रिपल तलाक, राम मंदिर निर्माण जैसी अनेक उपलब्धियां जनता को दी है। हमारी उपलब्धियों के बल से भाजपा फिर से जनता की सेवा के लिए सत्ता में आयेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने समाज के हर व्यक्ति का सम्मान किया है। आदिवासी वर्ग की बहन श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाया। यह आदिवासी समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में प्राणपण से जुट जाने का आव्हान किया।
कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया, सागर विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष श्री विक्रम सोनी ने किया एवं आभार डॉ हरिसिंह गौर और श्री मनीष चौबे ने माना। इस अवसर पर सांसद श्री राज बहादुर सिंह, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी श्री मुकेश चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता यादव, प्रदेश मंत्री श्रीमती लता वानखेडे, श्री प्रभुदयाल कुशवाह, जिला प्रभारी श्री श्याम सुंदर शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, श्री जाहर सिंह, श्री शैलेश केसरवानी सहित विभिन्न मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सागर के लाभार्थी सम्मेलन में शामिल हुई प्रिया सेठी
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीमती प्रिया सेठी विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत शुक्रवार को सागर पहुंची। उन्होंने प्रातः संपर्क से समर्थन अभियान के अंतर्गत प्रबुद्धजनों से संवाद किया। जिसके पश्चात गणेश एंजोरा मकरोनिया सागर में लाभार्थी सम्मेलन और होटल सागर सरोज अंबेडकर वार्ड में आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में शामिल हुई।

लिखें और कमाएं       
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment