बारिश को लेकर IMD का बड़ा अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज और 3 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सीहोर और आगर-मालवा जिलों में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और जलभराव की स्थिति बनने की आशंका भी जताई गई है।

3 जिलों के लिए रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने 3 जुलाई को धार और बड़वानी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 4 जुलाई को खरगोन जिले में अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना के चलते रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

भोपाल, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, अशोकनगर, देवास, खंडवा, बैतूल, सागर, मंडला, डिंडोरी, जबलपुर और कटनी समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

5 जुलाई तक सक्रिय रहेगा सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सक्रिय मानसूनी सिस्टम 5 जुलाई तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने नदी-नालों और निचले इलाकों के आसपास रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

 

Share:

Next

बारिश को लेकर IMD का बड़ा अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज और 3 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी


Related Articles


Leave a Comment