वक्फ संपत्ति की आड़ में शासकीय भूमि पर जबरन अतिक्रमण जारी
नगर में सांप्रदायिकता एवं शांति भंग की है आशंका
शिकायत कर्ताओं ने कहा नगर में बफ्फ संपत्ति की हो जांच
निर्मल विश्वकर्मा खबर नेशन Khabar Nation
चंदेरी जहां एक और समय-समय पर प्रशासनिक अधिकारियों को नगर में व्याप्त अतिक्रमण से संबंधित जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से वरिष्ठ समाजसेवियों द्वारा लिखित शिकायतों के माध्यम से मौखिक रूप से तथा सोशल मीडिया पर भी अतिक्रमण से संबंधित सूचना एवं जानकारी उपलब्ध कराई जा कर अवगत कराया जाता रहा है किंतु यह विस्मय की बात है कि प्रशासनिक अधिकारियों की निष्क्रियता एवं मूक दर्शिता का परिणाम चंदेरी नगर को अपने ऐतिहासिक एवं पर्यटन की सुंदरता को शनै शनै धूमिल होने से चुकाना पड़ रही है। प्रशासनिक अधिकारियों की मौन स्वीकृति एवं मुख दर्शिता कहीं ना कहीं अतिक्रमणकारियों को बल प्रदान करती है जोकि नगर के विकास एवं ऐतिहासिकता के लिए आगामी भविष्य में एक नासूर के रूप में उभर कर सामने आने की संभावना बन सकती है जहां नगर में व्याप्त अतिक्रमण के कारण ऐतिहासिक महत्व की इमारतों के पास पहुंचना दुर्गम एवं कठिन हो गया है क्योंकि ऐतिहासिक महत्व की इमारतों के चारों ओर व्याप्त अतिक्रमण किसी ना किसी रूप में सांप्रदायिकता और धर्म का आवरण पहने हुए हैं नगर में व्याप्त अतिक्रमण के कारण कई पुरातन कालीन बावड़ियॉ, इमारतें और ऐतिहासिक धरोहरें अपने अस्तित्व को बचाने में असफल रही है इसका महत्वपूर्ण कारण चंदेरी में अतिक्रमणकारियों का निरंकुश होना है।
हाल ही में एक मामला संज्ञान में आया है जहां एक वर्ग विशेष के लोगों द्वारा शासन द्वारा संरक्षित स्मारकों ,धार्मिक स्थलों ,प्राचीन तालाबों के पास खाली पड़ी बेशकीमती शासकीय भूमि पर बलपूर्वक, षडयंत्र पूर्वक अतिक्रमण किया जा रहा था यह अतिक्रमण रामनगर कटी घाटी मुख्य मार्ग पर बरसों से खड़े छायादार वृक्षों को काटकर जेसीबी मशीन की सहायता से जबरन किया जा रहा था उस समय जब उन अतिक्रमणकारियों को कुछ जिम्मेदार नागरिकों द्वारा रोका गया तो वे उस शासकीय भूमि को वक्फ कमेटी की भूमि बता कर जबरन पेड़ पौधों को क्षति पहुंचाने लगे और जेसीबी मशीन की सहायता से उक्त भूमि की साफ सफाई भी की गई।
इस आशय की जानकारी शिकायती आवेदन के माध्यम से नगर के जागरूक नागरिकों द्वारा अनुविभागीय दंडाधिकारी एवं नगर निरीक्षक को लिखित रूप में प्रदान की गई है ।
अब यह देखना होगा कि प्रशासन सक्रियता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता है या पूर्व की भांति अतिक्रमणकारियों को मौन स्वीकृति एवं संरक्षण प्रदान कर नगर की स्वच्छ छवि एवं ऐतिहासिकता को धूमिल करने में अपनी सहभागिता का पुनः निर्वाहन करता है।
जिम्मेदारों पर समय रहते नहीं होती कोई दंडात्मक ठोस कार्यवाही
शासन प्रशासन में विभिन्न उच्च पदों पर आसीन नगर के जिम्मेदार अधिकारी यदि समय रहते और सूचना पर्यंत ही जिम्मेदारों पर समुचित ठोस कार्यवाही कर पाते तो भविष्य में अतिक्रमण रूपी नासूर ना के बराबर पैदा हो पाता किंतु जिम्मेदारों की इस मूकदर्शिता और मौन स्वीकृति के कारण नगर में अतिक्रमण चरम सीमा पर है और नगर की ऐतिहासिकता अपने पुरातात्विक महत्व एवं अस्तित्व को तलाशने में कहीं ना कहीं जिम्मेदारों को दोषी ठहरा रही है। यदि समय रहते जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अतिक्रमणकारियों पर ठोस दंडात्मक कार्यवाही की जाति तो आज ऐतिहासिक नगर चंदेरी पूर्णता अतिक्रमण की चपेट में नहीं आता।
आवेदन करताओ ने कहा नगर में बफ्फ संपत्ति एवं भूमि की हो जांच
नगर में शासकीय भूमि पर धर्म की आड़ में एक वर्ग विशेष के लोगों द्वारा लगातार अतिक्रमण जारी है यदि अतिक्रमण कारियों को रोका जाता है तो बे उस अतिक्रमण की हुई भूमि को वक्फ संपत्ति बताकर बलपूर्वक लगातार अतिक्रमण को अंजाम देते हैं रामनगर घाटी के पास अतिक्रमणकारियों को रोकने तथा एसडीएम के संज्ञान में लाने वाले जिम्मेदार नागरिकों द्वारा पत्रकारों को बताया गया कि इसी प्रकार कई जगह नगर की शासकीय भूमि पर धर्म की आड़ में अतिक्रमण किया जा रहा है वफ्फ कमेटी की भूमि बता कर नगर की शासकीय भूमि को अपने अधिपत्य में लिया जा रहा है इस प्रकार नगर में वक्फ कमेटी की भूमि एवं संपत्ति की जांच कि जाना नगर हित में नितांत आवश्यक है।
नगर में शांति व्यवस्था को है खतरा
एक वर्ग विशेष के लोगों द्वारा नगर में धर्म की आड़ में लगातार अतिक्रमण जारी है व्यापक रुप से व्याप्त अतिक्रमण से नगर के अन्य वर्गों में भारी रोष व्याप्त है और निकट भविष्य में नगर की शांति व्यवस्था को भी प्रभावित होने की संभावना निर्मित हो सकती है यदि समय रहते प्रशासन सचेत नहीं होता है तो किसी अप्रिय घटना और नगर में शांति व्यवस्था प्रभावित होने के लिए कौन जिम्मेदार होगा विचारणीये है ।
इनका कहना है।
विजय सिंह यादव
अनुविभागीय अधिकारी चंदेरी
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित जानकारी एंव आवेदन प्राप्त हुआ है ।
आवेदन की एक प्रति चंदेरी थाना प्रभारी को भी भिजवा दी गई है शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की नियम अनुसार जांच करवा कर कार्यवाही की जाएगी।