अवैध रेत पकड़ने गया पटवारी जान बचाकर भागा
राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्यवाही
अवैध से रेत से भरे 4 ट्रैक्टर पकड़े
एक ट्रैक्टर ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर भागा
निर्मल विश्वकर्मा /खबर नेशन/ Khabar Nation
चंदेरी -शुक्रवार की सुबह रेत माफियाओं के लिए काला दिन साबित हुआ चंदेरी शहर मैं लगातार खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को मिल रही अवैध रेत खनन की शिकायतों को लेकर अनुविभागीय अधिकारी विजय सिंह यादव, तहसीलदार यशवीर सिंह तोमर, नायब तहसीलदार राजेश बाबू कुशवाह , राजस्व निरीक्षक महेश गंगेले ,पटवारी लोकेंद्र शर्मा , पटवारी अजय सिंह कलम पटवारी पुष्पेंद्र हिमोरिया पटवारी विपिन बैरागी एवं प्रभारी खनिज इंस्पेक्टर दुर्गेश पिप्पल ने प्रातः 8:00 बजे ही राजस्व एवं खनिज विभाग की टीम ने संयुक्त कार्यवाही को अंजाम दिया जहां उन्होंने चंदेरी झ्न्द्रा पार्क चौराहे पर अवैध रेत से भरे चार ट्रैक्टर जप्त किए जिन पर खनिज अधिनियम के तहत तथा धारा 379 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस थाना चंदेरी को सौंप दिए गए हैं।
रेत माफियाओं के हौसले बुलंद बांकलपुर पटवारी जान बचाकर भागे
राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रेत से भरे पकड़े गए चार ट्रैक्टर तो थाना चंदेरी को सुपुर्द कर दिए गए किंतु एक ट्रैक्टर जिस पर बाकलपुर बीट पटवारी विपिन बैरागी बैठे हुए थे उस ट्रैक्टर का ड्राइवर तेज रफ्तार से ट्रैक्टर लेकर भागा और बाकलपुर पटवारी को अपनी जान बचाकर उस ट्रैक्टर से कूदना पड़ा इस परिस्थिति में यदि कोई गंभीर घटना घटित होती तो इसका जिम्मेदार कौन होता साधारण शब्दों में यह कहा जा सकता है कि चंदेरी क्षेत्र में अवैध रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं जिन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है और वे किसी भी गंभीर घटना को कार्य करने से चूकते नहीं है।
पूर्व में एसडीएम चंदेरी तथा ड्राइवर के साथ भी घट चुकी है घटना
पूर्व में अवैध रेत उत्खनन पर कार्यवाही के लिए तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव तथा उनके ड्राइवर निराले खान के द्वारा जब रेत माफियाओं पर कार्यवाही की गई तो एक ट्रैक्टर ड्राइवर ने एसडीएम ड्राइवर निराले खान पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास भी किया था और वे बाल-बाल इस दुर्घटना से बचे थे।
विभागीय कर्मचारी करते हैं रेत माफियाओं से अवैध वसूली
प्राप्त जानकारी अनुसार विभाग के शासकीय कर्मचारी जोकि प्राणपुर की घाटी के ऊपर एवं इंदिरा पार्क चौराहे पर जाकर प्रत्येक ट्रैक्टर से पैसों की वसूली करते हैं जिस कारण उन्हें किसी प्रकार का कोई डर नहीं है। देखें वीडियो
https://youtu.be/DnVpzPyvT-4
इनका कहना है।
विजय सिंह यादव
अनुविभागीय अधिकारी चंदेरी।
खनिज एवं राजस्व विभाग ने अवैध रेत माफियाओं पर जो संयुक्त कार्यवाही की है ऐसी कार्यवाही भविष्य में आगे भी होती रहेंगी यदि किसी कर्मचारी का कोई अवैध वसूली से संबंधित सूचना या जानकारी मुझे प्राप्त होती है तो मैं निश्चित तौर पर उस कर्मचारी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही अवश्य करूंगा
दुर्गेश पिप्पल
प्रभारी खनिज निरीक्षक।
लगातार मिल रही अवैध रेत उत्खनन की शिकायतों पर राजस्व एवं खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई है जप्त किए गए ट्रैक्टरों पर रेत चोरी एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिए गए हैं