विधायक सारंग ने क्षेत्र का दौरा कर वर्षा पूर्व नाले-नालियों की सफाई व मरम्मत कार्य के नगर निगम अधिकारियों को दिये निर्देश
भोपाल, पूर्व मंत्री व नरेला विधायक श्री विश्वास सारंग ने आज नगर निगम अधिकारियों के साथ नरेला क्षेत्र का दौरा कर नाले-नालियो का जायजा लिया। जहां नाले-नालियों की मरम्मत होना है वहां मरम्मत करने के तथा जहां नाले-नालियों की सफाई होना है वहां वर्षा पूर्व सभी नाली-नालों की सफाई के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये ।ज्ञात हो की नरेला क्षेत्र में करोड़ों रूपये की लागत से आदर्श ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जा चुका है। जिसमें नाली और नालों का निर्माण कराकर नालों का चैनेलाइजैशन किया गया है। चूंकि नरेला क्षेत्र की बस्तियां निचले क्षेत्र में हैं भोपाल शहर का जल निकास भी यहीं से होता है। इस कारण वर्षा ऋतु में पूर्व में अक्सर बाढ़ की स्थिति निर्मित हो जाती थी। श्री सारंग ने क्षेत्र में नालियों का निर्माण कराकर उनको नालों से जोड़कर चैनेलाइजैशन कराया है जिससे तेजी से जल निकास हो जाता है और निचले क्षेत्र में जल भराव की स्थिति निर्मित नहीं होती है।श्री सारंग ने बताया कि नाले-नालियों के निर्माण से व नालों का चैनेलाइजैशन हो जाने से पिछले वर्ष भारी बरसात के बाद भी बस्तियों में जल भराव नहीं हुआ और बस्तियों में किसी भी प्रकार की हानि नहीं हुई। विधायक श्री सारंग के निरीक्षण के दौरान नगर निगम अधिकारी, कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।