दो माह से नगर परिषद के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला
कर्मचारी संघ ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
नगर परिषद में कई अस्थाई कर्मचारियों की भर्ती के कारण
स्थाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा
कोरोना काल में वेतन नहीं मिलने से कर्मचारी हो रहे हैं परेशान
कल्किराज डाबी / खबर नेशन/Khabar Nation
सोनकच्छ - नगर परिषद सोनकच्छ में बिते दो माह का वेतन नही मिलने से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है, जिसके चलते सोमवार को नगर परिषद कर्मचारी संघ द्वारा एसडीएम शिवानी तरेटीया व प्रभारी सीएमओ रोहित मनोरीया को ज्ञापन सौंपा।कर्मचारियों का कहना है कि पहले ही इस कोरोना काल में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। पूरे लॉकडाउन में कर्मचारियों एवं सफाई कर्मचारियों द्वारा कोरोना योध्याओं के समान कार्य किया है नगर परिषद के कई विभागों में अस्थाई कर्मचारियों की भर्ती कर रखी है जिनकी कोई आवश्यकता नहीं है, इन्हीं अनआवश्यक कर्मचारियों के कारण हम स्थाई कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पाता है क्योंकि शासन तो जो स्वकृत वेतन है वहीं भेजता है।नगर परिषद में पिछले कुछ समय पूर्व भी कर्मचारियों का 1 माह का वेतन कई महीनों तक प्राप्त नहीं हुआ था बमुश्किल वेतन 10 माह बाद प्राप्त हुआ था इस बार भी माह सितंबर समाप्त होने की कगार पर है लेकिन वेतन के संबंध में कोई सुनवाई नहीं हो पाई है। कर्मचारियों द्वारा जल्द वेतन भुगतान करने की मांग की है l कर्मचारियों का कहना है कि हमें प्रति माह 05 तारीख को वेतन मिलना चाहिए, साथ ही 07वा वेतनमान दिया जावे। प्रति वर्ष डैरेस दी जावे।यदि हमारी यह सभी मांग नहीं मानी गई तो हम हडताल करेंगे, जिसकी समस्त जवाबदेही प्रशासन की रहेगी।l वेतन समय से प्राप्त नहीं होने की वजह से हम कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।