इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह को तत्काल हटाया जाये


मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान द्वारा ट्वीट कर चुनाव आयोग का
अपमान किये जाने पर प्रकरण दर्ज किया जाये: धनोपिया
खबर नेशन Khabar Nation
भोपाल, 26 सितम्बर 2020

प्रदेश कांगे्रस के प्रवक्ता चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने आज मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग को दो अलग अलग शिकायतें सौंपकर इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह को तत्काल स्थानांतरित किये जाने एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान द्वारा ट्वीट कर चुनाव आयोग का अपमान किये जाने पर प्रकरण दर्ज किये जाने की मांग की है।
श्री धनोपिया ने कहा कि 25 सितम्बर, 2020 को माननीय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनावों की घोषणा कर दी गई है तथा स्पष्ट रूप से उल्लेखित किया है कि मध्यप्रदेश में होने वाले 28 विधानसभा क्षेत्रों के उप चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा 29/9/2020 को की जावेगी, चुनाव कार्यक्रम घोषित होना शेष है, ऐसी स्थिति में शासकीय अधिकारियों खासकर कलेक्टर्स की भूमिका निष्पक्ष होना शासकीय प्रक्रिया का एक अंग होता है, लेकिन खेद है कि इंदौर कलेक्टर श्री मनीष सिंह जो कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के चहेते है उनके द्वारा शासकीय कार्यक्रमों के नाम पर होने वाले चुनावी सभा जो कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र में आज आयोजित है, उस कार्यक्रम में आमजनों को लाने-ले जाने के लिए करीब 600 बसों को आरटीओ द्वारा अधिग्रहित कराया गया है और उन बसों में पेट्रोल-डीजल शासन द्वारा उपलब्ध कराए जाने के संबंध में आदेश क्रमांक 2244/खाद्य/2020 दिनांक 24/09/2020 पत्र जारी किया गया है। जिसमें सांवेर क्षेत्र के लिए आसपास के 41 पेट्रोल पम्पस को आदेशित किया गया है कि उक्त अधिग्रहित की गई 600 बसें बिना भुगतान किए पेट्रोल/डीजल की पूर्ति की जाना है। सांवेर विधानसभा क्षेत्र में शासकीय कार्यक्रम की आड़ में विशाल चुनावी आमसभा आयोजित की जा रही है, जिसमें भाजपा के उम्मीदवार सहित भाजपा नेताओं को उपकृत किया गया है, उपस्थित रहेंगे, सभी के द्वारा संबोधित किया जायेगा, भाजपा के पक्ष में कमल के फूल पर वोट डालने की अपील की जावेगी, सभा में भारतीय जनता पार्टी जिन्दा बाद के नारे लगेगे, भाजपा के झंडे मंच एवं आमसभा क्षेत्र में लगाए गए है। स्पष्ट है कि शासकीय धन का दुरूपयोग कर चुनावी सभा को सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें इंदौर कलेक्टर श्री मनीष सिंह की विशेष भूमिका है। जबकि उनको चुनाव की घोषणा उपरांत निष्पक्ष होकर ऐसे कार्यक्रम में शासकीय धन का दुरूपयोग रोकना चाहिए।
वहीं श्री धनोपिया ने दूसरी शिकायत में प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान पर निशाना साधते हुए उनके द्वारा ट्वीट कर निर्वाचन आयोग के अपमान किये जाने पर प्रकरण दर्ज किये जाने की मांग की है। धनोपिया ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जैसे पद पर पदस्थ रहते हुए श्री शिवराजसिंह चैहान द्वारा चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का किस तरह मजाक उडाया गया है, किस तरह अर्थ का अनर्थ निकालकर आज दिनांक 26/9/2020 को उन्होंने निर्देशों के अर्थों को तोडमरोडकर ट्विीट में लिखा है ‘मेरे प्रिय दोस्तों मध्यप्रदेश, बिहार, कर्नाटक सहित देश भर में कई जगह चुनाव होने वाले है । हमें कोरोना काल को देखते हुए चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का पूरा ध्यान रखना है, हाथ पूरी तरह सैनीटाइज कर साफ कर देना है‘।
श्री धनोपिया ने निर्वाचन आयोग से निवेदन है कि बिहार सहित अन्य राज्यों में होने वाले चुनावों में भाग लेने वाली देश की सबसे महत्वपूर्ण एवं पुरानी राजनीतिक पार्टी इंडियन नेशनल कांग्रेस द्वारा चुनाव लड़ा जा रहा है एवं कांग्रेस पार्टी का चुनाव चिन्ह हाथ है, ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा निम्न स्तरीय मानसिकता का परिचय देते हुए हाथ को पूरी तरह साफ कर देना है, वो भी भारत निर्वाचन आयोग के नाम का उपयोग कर गलत टिवीट किया गया है, निश्चित रूप से मुख्यमंत्री द्वारा किए गए उक्त ट्विीट की भाषा से भारत निर्वाचन आयुक्त की अवमानना की गई है, जबकि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हाथ को साफ कर देना है शब्द का प्रयोग ही नहीं किया गया है ।
श्री धनोपिया ने माननीय भारत निर्वाचन आयुक्त से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से निवेदन है कि माननीय निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों को तोड मरोडकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा ट्विीट कर चुनाव आयुक्त की अवमानना की है, के संदर्भ में उनके विरूद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जाना चाहिए, जिससे कि भारत निर्वाचन आयोग की भविष्य में कोई अन्य व्यक्ति अवमानना न कर सके। वहीं दूसरी शिकायत के आधार पर कलेक्टर मनीष सिंह को तत्काल पद से हटाया जाये, जिससे कि मध्यप्रदेश में होने वाले 28 विधान सभा के उप चुनाव निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से सम्पन्न हो सकेंगे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment