मारपीट करने वाले आरोपी को अर्थदण्ड


खबर नेशन Khabar Nation
विदिशा। मीनल श्रीवास्तव जेएमएफसी गंजबासौदा द्वारा मारपीट करने वाले आरोपी अखिलेश को अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। मीडिया सेल प्रभारी साकेत गोयल द्वारा बताया गया कि फरियादी जमनाबाई ने 27.11.15 को आरक्षी केन्द्र बासौदा में इस आशय से देहाती नालसी लेख करायी कि आज सुबह उसके पति से अखिलेश विश्वकर्मा की गाली गलौच हो गयी थी। जिस पर से आरोपी अखिलेश आज रात से करीब 8 बजे उनके घर के पास आया और मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगा। उसने गालियां देने से मना किया तो अखिलेश ने ईंट उठाकर सिर में मारी व डंडे से मारपीट की। जिससे बाएं हाथ में चोट आई एवं जाते समय आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। आरक्षी केन्द्र बासौदा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। शासन की ओर से गोविन्द दास आर्य एडीपीओ गंज बासौदा द्वारा पैरवी की गई। जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को धारा 323 भादवि में दोषी पाते हुए 1000 रूपए अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment