अंतरराज्यीय सीमा से लगे दोनों जिले के कलेक्टर, एसपी ने ली समीक्षा बैठक

 

उपचुनाव को लेकर प्रशासन हुआ सचेत
निर्मल विश्वकर्मा / खबर नेशन/Khabar Nation
चंदेरी:- मध्य प्रदेश की  29 विधानसभा सीटों पर आगामी माहों में संपन्न होने वाले  विधानसभा उपचुनाव को लेकर  चंदेरी के बुनकर पार्क में उत्तर प्रदेश ललितपुर  कलेक्टर ए  दिनेश,एसपी एमएम बेग सहित
 मध्य प्रदेशअशोकनगर  के कलेक्टर अभय वर्मा एसपी रघुवंश सिंह भदोरिया रिटर्निंग ऑफिसर अशोकनगर रवि मालवीय, मुंगावली राहुल गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी चंदेरी विजय यादव एसडीओपी चंदेरी श्रीमती लक्ष्मी सिंह व संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आगामी चुनाव को देखते हुए चंदेरी के बुनकर पार्क में में एक मीटिंग रखी गई ।
 मीटिंग का उद्देश्य उप चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न  कराना है ।
मीटिंग के दौरान बताया गया कि भारत सरकार निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन   किया जायेगा आयोग के आधार पर  सीमावर्ती राज्यो एवं समीपस्थ जिलों में कानून व्यवस्था एवं चेक पोस्ट तैयार किए जाएंगे असामाजिक तत्वों एवं बाहरी व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
 अशोक नगर एसपी  रघुवंश सिंह भदोरिया ने बताया कि बाहरी व्यक्तियों की घुसपैठ रोकने के लिए  सीमावर्ती क्षेत्रों में  नाकाबंदी  कर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा 
मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश की सीमा से किसी प्रकार की कोई अपराधिक प्रतिक्रिया उत्पन्न ना हो सके उस पर अंकुश लगाने हेतु, शासन की गाइडलाइन अनुसार उपचुनाव में नियमों का भली-भांति पालन हो। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए इस मीटिंग का आयोजन किया गया। उपचुनाव के मद्देनजर दोनों जिले के कलेक्टर के बीच समीक्षा बैठक में आपसी सामंजस्य स्थापित करने पर चर्चा की गई जिससे सीमा से लगे उप्र की सीमा से कोई संदिग्ध गतिविधियां न हो सकें।यह भी तय हुआ कि आगामी उपचुनाव की तारीख और आचार संहिता लागू होते ही दोनों जिले की सीमा पर आपसी सामंजस्य से चौकसी बढ़ा दी जाएगी। जिससे उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकें। देखें वीडियो https://youtu.be/ERckGr0uIHg

Share:


Related Articles


Leave a Comment