मप्र मानव अधिकार आयोग की छिंदवाड़ा और बैतूल में होने वाली जनसुनवाई स्थगित

खबर नेशन / Khabar Nation

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की आगामी 25 अगस्त को छिंदवाड़ा और 26 अगस्त को बैतूल जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाली कैम्प कोर्ट (जनसुनवाई) अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गयी है। जनसुनवाई की अगली तिथियों की सूचना पृथक से दी जायेगी।

आरोपित को पीटते एएसआई का वीडियो हुआ वायरल, आयोग ने कहा- एसपी शिवपुरी एक माह में दें जवाब

शिवपुरी जिले के बामौरकलां थाने में तैनात एक एएसआई का थाने में बंद आरोपित को पीटने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें वह सिविल ड्रेस में आरोपित को लात मारने के बाद पट्टे से पीटते दिखाई दे रहे हैं। घटना थाने में लगे सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई और वीडियो बाहर भी आ गया। पुलिस इसे एक महीने पुराना बता रही है। पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक, शिवपुरी ने जांच बैठा दी है। एसडीओपी इसकी जांचकर इसकी रिपोर्ट सौंपेंगे। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन ने पुलिस अधीक्षक, शिवपुरी से एक माह में जवाब मांगा है। साथ ही यह भी आदेश दिये हैं कि घटना से संबंधित सीसीटीव्ही कैमरा सुरक्षित रखा जाये एवं सीसीटीव्ही कैमरे से वीडियो बनाकर प्रतिवेदन के साथ भेजें।

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन

9009155999

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment