आयोग परिवार ने माननीय सदस्य श्री सिंह का कार्यकाल पूर्ण होने पर दी भावभीनी विदाई
खबर नेशन / Khabar Nation
आयोग के माननीय सदस्य श्री सिंह का कार्यकाल पूर्ण
आयोग परिवार ने दी भावभीनी विदाई
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय सदस्य सरबजीत सिंह का 14 सितम्बर 2022 को पांच वर्षीय कार्यकाल पूर्ण हो गया। कार्यकाल पूर्णता के मौके पर आयोग में सदस्य रहे श्री सिंह को आयोग परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन, माननीय सदस्य मनोहर ममतानी एवं आयोग में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बीबी शर्मा ने इस मौके पर आयोग के सदस्य रहे श्री सिंह को सफलतापूर्वक पांच वर्षीय कार्यकाल पूर्ण करने पर शुभकामनाएं दी और श्री सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। आयोग परिवार द्वारा श्री सिंह को शॅाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोग के सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। मालूम हो कि सरबजीत सिंह मूलतः आईपीएस अधिकारी रहे। शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति के पश्चात् श्री सिंह ने 15 सितम्बर 2017 को आयोग में माननीय सदस्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था और 14 सितम्बर 2022 को उनका पांच वर्षीय कार्यकाल पूर्ण हुआ।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999