तकनीक के साथ पर्यटन स्थल को जोड़कर बनायेगे सर्व सुविधायुक्त- अध्यक्ष श्री गोंटिया
खबर नेशन / Khabar Nation
अध्यक्ष श्री गोंटिया ने लॉन्च किया सागो (ट्रेवल बडी ऐप)
क्यूआर कोड स्कैन कर जानें कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के इतिहास की कहानी
हिंदी अंग्रेजी और तमिल भाषा में मिलेगी सुविधा
राज्य पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोंटिया ने कहा कि पर्यटन को तकनीक के साथ जोड़कर पर्यटन स्थलों को सर्वसुविधा युक्त बनाया जायेगा। अध्यक्ष श्री गोंटिया कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में सागो बडी ऐप (Sago Buddy App) के शुभारंभ को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्ष विनोद गोंटिया ने कहा कि सागो ऐप के माध्यम से हर पर्यटक पर्यटन स्थल से जुड़ सकेगा। ऐप में पर्यटक अपनी रुचि अनुसार पर्यटन स्थल का चयन कर सकेगा और जानकारी के सकेगा।
प्रबंध संचालक पर्यटन निगम एस विश्वनाथन ने कहा कि विदेशों में पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को जानकारी देने के लिए क्यूआर कोड महत्वपूर्ण होता हैं। इसकी उपयोगिता को देखते हुए मध्यप्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर क्यूआर कोड लगाने का नवाचार किया जा रहा है। अभी हिंदी, अंग्रेजी और तमिल भाषा में ऑडियो उपलब्ध है। पर्यटकों के अनुभव और मांग के आधार पर भाषा के विकल्प बढ़ाए जाएंगे।
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की तरफ से अपर प्रबंध संचालक विवेक श्रोत्रिय और सागो संस्था से चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर वरुण इनबसेकरन ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। अपर प्रबंध संचालक श्रोत्रिय ने बताया कि प्रदेश के अन्य 12 पर्यटन स्थलों पर भी क्यूआर कोड लगाए जायेंगे। इंदौर का राजवाड़ा और लालबाग, धार का मांडू, उज्जैन का वेधशाला और त्रिवेणी संग्रहालय, खरगोन का अहिल्या फोर्ट, भोपाल का राज्य और जनजातीय संग्रहालय, ग्वालियर का गुजरी महल और ग्वालियर फोर्ट एवं छतरपुर का धुबेला और खजुराहो मंदिरों पर लगाया जाएगा।
सागो बडी ऐप से मध्यप्रदेश के प्रमुख दर्शनीय स्थलों एवं गन्तव्यों की संपूर्ण जानकारी पर्यटक अपने मोबाईल में क्यूआर कोड स्कैन कर ऑडियो फॉर्मेट में सुन सकेंगे।प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में क्यूआर कोड लगाये जायेगे जिसे स्कैन कर पर्यटन स्थल का इतिहास, विस्तृत विवरण एवं संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस सुविधा शुभारंभ का राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर से किया जा रहा है।
ऐसे करें ऐप डाउनलोड
मोबाईल में प्ले स्टोर पर जाकर सागो बडी ऐप को डाउनलोड कर सकते है। डाउनलोड करने के बाद आपको भाषा का चयन करना होगा। इसके बाद सागो बडी ऐप में क्यूआर कोड स्कैन करने से पर्यटन स्थल से संबंधित संपूण जानकारी ऑडियो फॉर्मेट में सुनी जा सकेंगी।
सागो बडी ऐप (Sago Buddy App)
सागो ट्रैवल बडी एक यात्रा एप है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा यात्रा सूचनाओं को मिलाकर यात्रियों/पर्यटकों के अनुभव बढ़ाया जा सकता है। इस में यात्रियों के अवश्यकता, रुचि,आयु अनुसार विभिन्न भाषाओं में श्रव्य टूर उपलब्ध है। सागो जीपीएस सूचना, क्यूआर कोड, इमेज सर्च और एग्जिबिटनंबर जैसे सुविधा से सूचना उपलब्ध करवाता है
कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में 12 स्थानों में क्यूआर कोड
1. कुशाभाऊ ठाकरे हॉल
2. 1909, द क्राउन ऑफ भोपाल
3. कुशाभाऊ ठाकरे हॉल का प्रवेश द्वार
4. लॉन
5. माखन लाल चतुर्वेदी मीडिया रूम
6. नबाव कुदसिया बेगम हॉल
7. नबाब हमीदुल्ला खान ऑडिटोरियम हॉल
8. नवाब शाहजहां बेगम हॉल
9. नबाव सिकंदर जहां बेगम हॉल
10. ओल्ड सेक्रेट्रिएट
11. राजा भोज हॉल
12. व्यूयर गैलरी
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999