सीएमओ पृथ्वीपुर की वेतन वृद्धि रोकने के आदेश
भोपाल : आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर परिषद, पृथ्वीपुर, जिला निवाड़ी श्री इम्तियाज हुसैन की एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश दिये हैं। श्री इम्तियाज हुसैन द्वारा सामग्री क्रय में की गई अनियमितताओं की जाँच की गई थी। जाँच प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्यवाही की गई है।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!