शिवराज सरकार की घोषणाओं से सुरक्षित हुआ संविदा कर्मियों का भविष्य : विष्णुदत्त शर्मा

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली प्रदेश की भाजपा सरकार किसी भी वर्ग को वोट बैंक समझकर उसका दोहन या शोषण नहीं करती बल्कि उसके निर्णय कार्य के प्रति वास्तविक चिंताओं से प्रेरित होते हैं। आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संविदा कर्मियों के लिए जो घोषणाएं की हैं उनसे प्रदेश सरकार की इसी सोच की झलक दिखाई देती है। इन घोषणाओं से संविदा कर्मियों का भविष्य सुरक्षित हुआ है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं का स्वागत करते हुए कही।
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज संविदा कर्मियों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री जी ने जो घोषणाएं की हैं, उनका लाभ प्रदेश में वर्षों से सेवाएं दे रहे हजारों संविदा कर्मियों को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने संविदाकर्मियों को भी नियमित कर्मचारियों की तरह पेंशन तथा अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्हें अवकाश दिए जाने तथा हर साल सेवा के रिन्यूअल को समाप्त करने की घोषणा भी की है। यह सभी घोषणाएं संविदा कर्मियों के भविष्य को अनिश्चितता से मुक्त करके सुरक्षित बनाएंगी।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सुशासन और विकास के जिस रास्ते पर प्रदेश को आगे बढ़ा रही है उसमें संविदा कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने प्रदेश के हजारों संविदा कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि इन घोषणाओं के बाद अब संविदा कर्मियों की अधिकांश मांगें पूरी हो चुकी हैं और वह प्रदेश के विकास में सक्रियता के साथ सहयोग देते रहेंगे।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment