मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा इलाज कराने पर परिजनों ने पौधा लगाकर माना आभार
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जामुन, खिरनी और केसिया के पौधे रोपे
भोपाल : बुधवार, जुलाई 12, 2023
खबर नेशन/ Khabar Nation
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में जामुन, खिरनी और केसिया के पौधे रोपे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्री अव्यान राज पटेल और उनके परिजनों ने पौधे लगाए। श्री पटेल को कान की बीमारी के कारण सुनाई नहीं देता था। मुख्यमंत्री की पहल पर स्वेच्छानुदान मद से सहायता उपलब्ध कराकर दिव्य ई.एन.टी. अस्पताल भोपाल में उनका उपचार कराया गया। सफल उपचार के बाद श्री अव्यान और उनके परिजनों ने पौधे लगाकर मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्री गोपाल तोमर ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। पूर्व विधायक श्री सुरेंद्र नाथ सिंह भी पौध- रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ आगर मालवा के जन-प्रतिनिधि और समाजसेवी भी पौध-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी से व्यापक स्तर पर पौध-रोपण गतिविधियाँ संचालित करने का आहवान किया।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999