भारत के विश्वगुरु बनने की राह में मील का पत्थर साबित होगा प्रधानमंत्री जी का फ्रांस दौराः
प्रधानमंत्री मोदी जी को फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष ने दी प्रदेशवासियों को बधाई
खबर नेशन/ Khabar Nation
भोपाल। वैश्विक समुदाय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता विश्व पटल पर भारत के बढ़ते प्रभाव का प्रमाण है। फ्रांस के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान से अलंकृत किया है। वहीं, भारत और फ्रांस के बीच कई ऐसे समझौते होने जा रहे हैं, जो भारत को 5 ट्रिलियन इकॉनॉमी बनाने के साथ-साथ उसे विश्वगुरु के पद पर प्रतिष्ठित करने की राह में मील का पत्थर साबित होंगे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे को उनकी सफलतम विदेश यात्राओं में से एक बताते हुए कही।
प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान ’’द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’’ से सम्मानित किया गया है और वे यह सम्मान पाने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। आज प्रधानमंत्री जी फ्रांस के नेशनल डे समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। यह देश-प्रदेश के नागरिकों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है, जिसके लिए मैं सभी को बधाई देता हूं।
उन्होंने कहा कि फ्रांस में तमिल कवि और संत तिरुवल्लुवर की प्रतिमा स्थापित किए जाने का निर्णय उन दलों और नेताओं के लिए जवाब है, जो भारतीय जनता पार्टी को भाषावाद या क्षेत्रवाद के चश्मे से देखते हैं। वहीं, जिस गर्मजोशी के साथ फ्रांस में रह रहे सभी जातियों, धर्मों और भाषाओं वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया है, उससे यह साबित हो गया है कि विपक्षी दलों द्वारा अपने राजनीतिक लाभ के लिए देश में जो विभाजनकारी प्रोपेगंडा चलाया जा रहा है, दुनिया ने उसे नकार दिया है। उन्होंने कहा कि फ्रांस में भारतीय यूपीआई के चलन की स्वीकृति यह संकेत दे रही है कि वह दिन दूर नहीं, जब सारी दुनिया में भारत का सिक्का चलेगा। श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय छात्रों को फ्रांस में 5 साल का लांग टर्म पोस्ट स्टडी वीजा दिये जाने का निर्णय उन छात्रों के लिए खुशखबरी की तरह है, जो मास्टर्स डिग्री या उच्च शिक्षा के लिए फ्रांस जाना चाहते हैं।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999