राहुल गाँधी का विदेशों में जाकर देश और भारत सरकार विरोधी बयान देना दुर्भाग्यजनक

बूथ कार्यकर्ता एवं त्रिदेव अपने बूथों पर भाजपा के दर्पण - विष्णुदत्त शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष ने त्रिदेव-पंच परमेश्वर सम्मेलन में कहा कार्यकर्ता संगठन की सर्वोपरि शक्ति
छतरपुर के लवकुश नगर बछौन में त्रिदेव-पंच परमेश्वर सम्मेलन में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष

 

खबर नेशन / Khabar Nation


छतरपुर। भाजपा में कार्यकर्ता संगठन की सर्वोपरि शक्ति होता है, इसलिए यहां कार्यकर्ता को देवतुल्य कहा जाता है। आप सभी बूथ कार्यकर्ता एवं त्रिदेव अपने बूथों पर भाजपा के दर्पण हैं। आपसे ही नागरिकों में भाजपा की पहचान है। बूथ कार्यकर्ताओं को मिलने वाला ‘संपदा’ कार्ड उनके सम्मान, पहचान और दायित्व का बोध कराता है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को छतरपुर जिले की राजनगर और चंदला विधानसभा क्षेत्र में आयोजित त्रिदेव-पंच परमेश्वर सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने सम्मलेन में बूथ अध्यक्षों को ‘संपदा’ कार्ड भी वितरित किये।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा गुरुवार को छतरपुर जिले की राजनगर और चंदला विधानसभा के प्रवास पर थे। श्री शर्मा ने सर्वप्रथम प्रसिद्ध मतंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की, जिसके पश्चात् वे लवकुश नगर रवाना हुए। लवकुश नगर में प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। लवकुश नगर में त्रिदेव, पंच परमेश्वर सम्मेलन, एवं मेला ग्राउंड में लाभार्थी सम्मलेन को सम्बोधित किया। श्री शर्मा ने बछौन स्थित कालका माता मंदिर पहुंचकर देवी माता के दर्शन किए वहीं वरिष्ठजनों के साथ भोजन भी किया। कालका माई मंदिर प्रांगण में प्रदेश अध्यक्ष त्रिदेव पंच परमेश्वर सम्मेलन और लाभार्थी सम्मेलन में शामिल हुए।

राहुल गाँधी का विदेशों में जाकर देश और भारत सरकार विरोधी बयान देना दुर्भाग्यजनक
लवकुश नगर में त्रिदेव पंचपरमेश्वर सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास पथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। वहीं राहुल गांधी अमेरिका जाकर प्रधानमंत्री जी की बुराई कर रहे हैं। विदेशों में जाकर देश और भारत सरकार विरोधी उनके बयान दुर्भाग्यजनक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को मोदी जी के नेतृत्व में बढ़ता हुआ भारत और विकसित भारत रास नहीं आ रहा है, इसलिए कांग्रेस दिन रात सिर्फ भ्रम और मिथ्या प्रचार में लगी रहती है।
 

भाजपा की डबल इंजन सरकार की योजनाओं से कोई भी व्यक्ति अछूता न रहे
श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ आमजनों तक दिलाने में हमारे कार्यकर्ताओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यकर्ता घर- घर जाकर पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाएं। आपके बूथ पर कोई भी व्यक्ति भाजपा की डबल इंजन सरकार की योजनाओं से अछूता न रहे, इसकी जिम्मेदारी हमारे बूथ कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने के संकल्प के साथ जुटें।
 

लाड़ली बहनों के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने ली सेल्फी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने राजनगर विधानसभा के लवकुश नगर में आयोजित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में लाड़ली बहना योजना के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार महिलाओं को 1 हजार रूपये प्रतिमाह देने जा रही है। यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। कार्यक्रम के पश्चात सेल्फी विथ हितग्राही अभियान के अंतर्गत लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनों के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने सेल्फी ली।  
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मलखान सिंह, जिला महामंत्री श्री अरविंद पटेरिया सुरेन्द्र चौरसिया, दिलीप अहिरवार श्री अशोक दुबे, श्री अरविंद बुंदेला, श्रीमती उर्मिला साहू, श्री नीरज चतुर्वेदी, श्री अवधेश यादव, मण्डल अध्यक्ष खलक राजपूत सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लिखें और कमाएं       
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment