नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बना : सोम प्रकाश

कांग्रेस के लिए परिवार ही देश है और भाजपा के लिए देश ही परिवार है : सुधीर मुनगंटीवार
केंद्रीय राज्यमंत्री श्री सोमप्रकाश एवं महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने इंदौर में पत्रकार वार्ता को किया संबोधित

 

खबर नेशन / Khabar Nation

इंदौर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष सेवा, समर्पण और गरीब कल्याण के 9 वर्ष है।  प्रधानमंत्री श्री मोदी जी प्रधानसेवक के रूप में जनता की सेवा कर रहें है, उनके लिए पूरा देश एक परिवार है जबकि विपक्षी दल कांग्रेस के लिए एक परिवार विशेष ही पूरा देश है। यह बात केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री सोमप्रकाश और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री श्री सुधीर मुनगंटीवार ने रीगल चौराहा स्थित होटल सरोवर पोर्टिको में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कही।
 

आज का भारत विरासत के साथ विकास करने वाला भारत है : सोम प्रकाश
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री सोमप्रकाश ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विश्व में पांचवीं सबसे बड़ी इकोनामी बनकर उभरा है, श्री मोदी जी द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं चाहे स्टार्टअप इंडिया हो या आत्मनिर्भर भारत जिसके कारण आज युवा नौकरी लेने वाला नहीं नौकरी देने वाला बना है। आज देश सुरक्षा उपकरणों के क्षेत्र में भी आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। किसान कल्याण की योजनाओं से आज किसान आत्मनिर्भर एवं खुशहाल हुआ है। उन्होंने कहा कि जब यूक्रेन एवं रूस युद्ध के बीच भारतीय नागरिको एवं छात्रों को श्री नरेंद्र मोदी जी की इच्छाशक्ति के कारण युद्ध रुकवा कर अपने देश सुरक्षित लाया जाता है और वहां की सेना भारतीय ध्वज को देखकर उन्हें सुरक्षित जाने देती है तो हर भारतीय को गर्वानुभूति होती है। श्री सोम प्रकाश ने कहा कि कोरोना कॉल में सिर्फ भारत देश के नागरिकों को ही वैक्सीन से सुरक्षित नहीं किया लगभग विश्व के 100 देशों को भी भारत ने वैक्सीन पहुंचा कर उनके नागरिकों की जान बचाने का कार्य भी किया है। श्री सोमप्रकाश ने कहा कि आज का भारत विरासत के साथ विकास करने वाला भारत है। आज भारत के विकास में गति भी है, शक्ति भी है, सुरक्षा भी है और संयम भी। यह नया भारत है, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सपनों का भारत है, मिशन इंडिया के तहत आगे बढ़ता हुआ भारत है।
 

कांग्रेस की राजनीति सिर्फ गाँधी परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है : सुधीर मुनगंटीवार
महाराष्ट्र के वन, संस्कृति एवं मत्स्य पालन मंत्री श्री सुधीर मुनगंटीवार ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने परिवार को बचाने के लिए देश छोड़ा वहीं भारतीय जनता पार्टी में ऐसे नेता है जिन्होंने देश को बचाने के लिए घर छोड़ा है। कांग्रेस की राजनीति परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है कांग्रेस में ’इंडिया इज इंदिरा’ और ’इंदिरा इज इंडिया’ होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने सर्जिकल और एयर स्ट्राइक जैसे ठोस कदम उठाए जिससे आतंकवाद पर अंकुश लगा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आने वाला चुनाव मोदी जी के नेतृत्व में ही लडेगी, लेकिन आज किसी भी विपक्षी दल में इतना बताने का साहस नहीं है कि वे किसके चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे। श्री मुनगंटीवार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 9 साल में गरीबों के लिए, किसानों के लिए, बहनों के लिए और राष्ट्र सम्मान के लिए 200 से ज्यादा योजनाएं बनाई है। आज डीबीटी के माध्यम से 11 करोड़ 20 लाख लोगों के खातों में योजनाओं के पैसे सीधे ट्रांसफर किए गए साथ ही आयुष्मान भारत जैसी योजना जिस पर आज अमेरिका भी रिसर्च कर रहा है ऐसी योजनाए बनाई है। देश के 50 करोड़ गरीबों को इस योजना का लाभ सुरक्षा कवच के रूप में मिला है।
कैबिनेट मंत्री द्वारा लिखी ’’द आर्किटेक्ट ऑफ न्यू इंडिया’’ पुस्तक का हुआ विमोचन

पत्रकार वार्ता में पार्टी नेताओं ने महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री श्री सुधीर मुनगंटीवार द्वारा लिखी गई पुस्तक द आर्किटेक्ट ऑफ न्यू इंडिया विमोचन किया। इस पुस्तक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में देश में हुए विकास कार्यो को बहुत ही बखूबी ढंग से दर्शाया गया है। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, पार्टी की प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार, नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री राजेश सोनकर, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, विधायक श्री आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक श्री गोपीकृष्ण नेमा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री दीपक जैन टिनू, विशेष जनसंपर्क अभियान के संयोजक श्री कल्याण देवांग, सह संयोजक श्री विजय उपस्थित थे।

लिखें और कमाएं       
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment