प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है
केन्द्रीय मंत्री एवं महाराष्ट्र के मंत्री ने नीमच में व्यापारी सम्मेलन को संबोधित किया
खबर नेशन/ Khabar Nation
नीमच। हमें गर्व है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस ने हमेशा जनता का शोषण किया है और झूठ बोलकर भ्रमित करने का काम करती है। हमें कांग्रेस से सावधान रहने की आवश्यकता है। आम जनता के हितों और देश और प्रदेश के चहुँमुखी विकास को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने साकार रूप दिया है। प्रदेश में भाजपा सरकार ने मातृशक्ति के सशक्तिकरण के लिये लाड़ली बहना योजना शुरू की है, जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनायेगी। यह बात केन्द्रीय मंत्री श्री सोम प्रकाश एवं महाराष्ट्र के मंत्री श्री सुधीर मुनगंटीवार ने शुक्रवार को नीमच के नगर टाउन हॉल में आयोजित व्यापारी-सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में 80 करोड़ भारतीयों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है, जिससे अब कोई गरीब भूखा नहीं सोयेगा। देश में 9 करोड़ घरों में उज्जवला योजना से गैस सिलेंडर पहुंचा है। 11.66 करोड़ घरों में शुद्ध पीने का जल उपलब्ध कराया है। देश में ऐसे भी़ घर थे जहां शौचालय की व्यवस्था नहीं थी, परंतु प्रधानमंत्री मोदी जी ने 11 करोड इज्जत घर देकर उनके मान सम्मान की रक्षा की है। मोदी सरकार ने 46 करोड़ लोगों के जनधन खाते खोले और उन्हें बैंकिंग प्रक्रिया से जोड़ा। मोदी सरकार ने देश में 3.5 करोड़ से अधिक परिवारों को पक्के मकान दिए हैं। 50 करोड़ से अधिक लोगों आयुष्मान भारत योजना से जोड़कर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज केन्द्र सरकार ने उपलब्ध कराया है।
केन्द्रीय मंत्री श्री सोम प्रकाश एवं महाराष्ट्र के मंत्री श्री सुधीर मुनगंटीवार ने व्यापारियों से से आव्हान करते हुए कहा कि हमें कांग्रेस की बातों में नहीं आना है। मध्यप्रदेश में 15 माह कांग्रेस की सरकार रही। उस समय कांग्रेस ने जो वादे किये थे, उसे पूरा नहीं किया। सत्ता हासिल होते ही कांग्रेस ने प्रदेश में भ्रष्टाचार शुरू कर दिया था। भाजपा सरकार ने आम जनता के कल्याण के लिये अनेकों योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या विवाह, संबल योजना, तीर्थ दर्शन शुरू की थी परंतु कमलनाथ ने सभी योजनाएं बंद कर दी। कांग्रेस ने किसानों से कर्ज माफी के नाम पर वोट लिए और उन्हें लाल पीले कागज में उलझा दिया।
इस अवसर पर व्यापारी सम्मेलन में राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व सांसद श्री सुधीर गुप्ता, प्रदेश सरकार के मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, प्रदेश प्रवक्ता व विधायक श्री यशपाल सिसोदिया, श्री अनिरुद्ध माधव मारू, श्री देवीलाल धाकड, नीमच जिलाध्यक्ष श्री पवन पाटीदार, मंदसौर जिलाध्यक्ष श्री नानालाल अटोलिया सहित व्यापारीगण उपस्थित थे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999