मोदी जी के कामों को नीचे तक ले जाएं मोर्चा कार्यकर्ता - डॉ. कठेरिया

प्रदेश सह प्रभारी भोपाल दक्षिण पश्चिम विधानसभा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में हुए शामिल
 

खबर नेशन/ Khabar Nation


भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार सबका साथ और सबका विकास के मंत्र पर आगे बढते हुए हर समाज, हर वर्ग की भलाई के लिए योजनाएं चला रही है। समाज के हर तबके पर योजना का लाभ पहुंचे, इसकी जिम्मेदारी प्रशासनिक तंत्र के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की भी है। पार्टी के विभिन्न मोर्चा अपने कार्यक्षेत्र के अनुसार सरकार की योजनाओं को नीचे तक ले जाने में अपनी भूमिका निभाएं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी और सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने शनिवार को भोपाल के मानस भवन में दक्षिण पश्चिम विधानसभा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। डॉ. कठेरिया विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। सम्मेलन को सांसद सुश्री प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कलस्टर प्रभारी श्री सुरेश आर्य ने भी संबोधित किया।

1980 से हमारी गौरवशाली यात्रा आगे बढ रही है
डॉ. कठेरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का आज का स्वरूप जितना विशाल है, उतना ही बडा हमारा संघर्ष है। जनसंघ से हमारे विचार का बीजारोपण हुआ, जिसके बाद जनता पार्टी और भाजपा के रूप में हम आगे बढे़। 1980 से हमारी गौरवशाली यात्रा आगे बढी है। इस यात्रा में हमारे लाखों कार्यकर्ताओं का त्याग और बलिदान शामिल है। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बनी है तो इसके पीछे कार्यकर्ताओं की मेहनत और त्याग विद्यमान है। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के रूप में एक सक्षम नेतृत्व मिला है। मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का चारों दिशाओं में विस्तार हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते हम संगठन के विस्तारीकरण में अपनी भूमिका निभाएं।

देश के सर्वोच्च पदों पर हमारे दल के सामान्य कार्यकर्ता पहुंचे
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विस्तार में अलग अलग मोर्चो की महत्वपूर्ण भूमिका है। पार्टी का विचार और काम नीचे तक हर वर्ग में पहुंचे, इसके लिए पार्टी ने मोर्चो का गठन किया है। मोर्चा की ताकत बढी है। अलग अलग वर्गों से निकले पार्टी कार्यकर्ता आज देश के सर्वोच्च पदों पर आसीन है। जनजातीय वर्ग से श्रीमती द्रोपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति है। वहीं मंडल अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष के पदों पर रहने वाले कार्यकर्ता आगे बढते हुए देश के रक्षा मंत्री और गृह मंत्री के रूप में कार्य कर रहे है। उन्होंने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों को सम्मान निधि देकर उनके दुख दर्द को समझा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आगे बढाते हुए 6 हजार रूपए और जोडें। आज प्रदेश के किसानों को सालाना किसान सम्मान निधि के 12 हजार रूपए मिल रहे है। डॉ. कठेरिया ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार ने समाज के अलग अलग वर्गों के लिए जो योजनाएं चलायी है उन्हें प्रत्येक मोर्चा बूथ स्तर तक ले जाएं।  

संपर्क से समर्थन अभियान में पूर्व डीजीपी से मिले डॉ. कठेरिया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष संपर्क अभियान के तहत संपर्क से समर्थन अभियान में पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी डॉ. रामशंकर कठेरिया ने मध्यप्रदेश के पूर्व डीजीपी श्री विवेक जौहरी के निवास पहुंचकर उनसे भेंट की। डॉ. कठेरिया ने पूर्व डीजीपी से मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा की। उनके साथ श्री सुरेश आर्य, श्री महेन्द्र यादव एवं श्री जगदीश यादव उपस्थित थे। डॉ. कठेरिया ने आकृति गार्डन स्थित पार्टी कार्यकर्ता श्री मनोज प्रधान के निवास पर दक्षिण पश्चिम विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में पूर्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, श्री सतीश विश्वकर्मा, श्री जगदीश यादव, श्री रामदयाल प्रजापति, श्री राहुल राजपूत, श्री राम बंसल, बीडीए उपाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल, श्री शंकर मकोरिया, श्री राजेश सिंह, श्रीमती कीर्ति गुप्ता, श्री अश्विनी राय, श्री राजू अनेजा, श्री आदित्य अग्रवाल, श्री पारस नरवरिया, श्री डिंपल श्रीवास्तव, श्री प्रियेश उपाध्याय एवं श्री राजेन्द्र गुप्ता मंचासीन थे।
प्रदेश सह प्रभारी चाचौडा विधानसभा के लाभार्थी सम्मेलन में शामिल हुए
भोपाल में आयोजित कार्यक्रमों के पश्चात प्रदेश सह प्रभारी डॉ. रामशंकर कठेरिया राजगढ लोकसभा की चाचौडा विधानसभा के ग्राम खेडीकला में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की योजनाएं हर घर तक और हर व्यक्ति तक पहुंच रही है। पार्टी कार्यकर्ता लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें पार्टी से जोडें। कार्यक्रम में कलस्टर प्रभारी श्री सुरेश आर्य, जिला प्रभारी श्री गोपाल आचार्य, जिलाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार, लोकसभा प्रभारी श्री अमर सिंह यादव, पूर्व विधायक श्रीमती ममता मीणा, नगरपरिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता नाटाणी, श्री प्रबलप्रताप सिंह, श्रीमती उषा खटीक उपस्थित थे।

लिखें और कमाएं

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment