मक्का मदीना जाने वाले जत्थे का किया ज़ोरदार स्वागत

 

 खबर नेशन / Khabar Nation

इंदौर । शहर में मुस्लिम समाज के मक्का मदीना पर जाने वाले ज़ायरीनों के जत्थे का राजकुमार नगर बांक (धार रोड़) पर जोरदार स्वागत किया गया। जिलानी टूर के संचालक मोहम्मद हनीफ छीपा ने बताया इस अवसर पर क्षेत्र की तीन मस्जिद के इमाम ख़ास तौर पर मौजूद थे। उमराह पर जाने वाले ज़ायरीनों का स्वागत मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी सोहराब पटेल व समाजजनों के साथ महेंद्र अग्निहोत्री, गोलू, अंकित शर्मा, राधेश्याम चौहान आदि हिन्दू भाइयों ने  किया। जिलानी टूर के मोहम्मद हनीफ छीपा ने बताया उमराह जाने वाले ज़ायरीनों में ख़ुशी देखी गयी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment