गांधीजी का 150वां जयंती वर्ष पर 150 स्थानों पर होगी विशेष सफाई
20 अक्टूबर को होगा हैरीटेज रन
खबर नेशन / Khabar Nation
भोपाल। 21 सितंबर को विश्व स्वच्छता दिवस पर पूरे शहर के 150 स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। गांधीजी का 150वां जयंती वर्ष है, इसलिए यह अभियान भी 150 स्थानों पर चलाया जाएगा। नगर निगम सहित शहर के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी संगठन, व्यापारी संगठन, रहवासी संघ, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी मिलकर इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपने-अपने इलाकों में भाग लेंगे। यह जानकारी गुरूवार को नगर निगम आयुक्त बी विजय दत्ता ने अपर आयुक्त राजेश राठौड़ की मौजूदगी में आईएसबीटी स्थित निगम कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान दी। आयुक्त ने प्रेसवार्ता के माध्यम से शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस अभियान में सभी को बढ़चढ़ कर भाग लेना है।
21 सितंबर को विश्व स्वच्छता दिवस के कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए नगर निगम आयुक्त विजय दत्ता ने बताया कि शनिवार को यह कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दिन शहर में 150 गांधी स्वच्छता मार्च करेंगे। गांधीजी की भेषभूषा में बच्चे अभियान में शामिल होंगे और लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाएंगे। कार्यक्रम में आमजन को छोडऩे के लिए संबंधित वार्ड में सभी जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। आयुक्त श्री दत्ता ने बताया कि भारत सरकार ने स्वच्छता भारत मिशन भी गांधी जयंती से ही शुरू किया था। जबकि पिछले साल सितंबर के तीसरे शनिवार को पहला विश्व स्वच्छता दिवस मनाया गया था। इस दिन विश्व के 157 देशों में एक साथ 1 करोड़ 75 लाख लोगों ने अभियान में हिस्सा लिया था। लेकिन भोपाल में इस दिन एक साथ शहर के करीब 150 स्थानों पर सफाई अभियान चलेगा। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि विशेष रूप से भाग लेंगे।
हर वार्ड में होंगे 4 प्रभारी
प्रेसवार्ता के दौरान आयुक्त श्री दत्ता ने बताया कि 21 सितंबर को आयोजित होने वाले विश्व स्वच्छता दिवस के मौके पर चलने वाले अभियान के तहत हर वार्ड में 4 प्रभारी होंगे, जिसमें वार्ड प्रभारी, वार्ड दरोगा, सुपरवाईजर और एक नोडल अधिकारी इस पूरे अभियान की मॉनीटरिंग करेंगे।
20 अक्टूबर को होगा हैरीटेज रन
नगर निगम आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 अक्टूबर को हैरीटेज रन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें टूरिज्म विभाग के साथ मिलकर 5, 10 और 21 किलो मीटर की रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली शहर के हैरीटेज पाईंट से गुजरेगी, जहां रैली में भाग लेने वालों को एेतेहासिक इमारतों से परिचय करवाया जाएगा।