गो-हेरिटेज रन, दौड़ेगा भोपाल

 

खबर नेशन / Khabar Nation

20 अक्टूबर को 5 और 10 किमी की होगी मैराथन

भोपाल। नगर निगम और पर्यटन विभाग मिलकर 20 अक्टूबर को गो हेरिटेज मैराथन आयोजित करने जा रहा है। यह रन दो चरणों में होगी। पहली 5 किलोमीटर दूरी की, जबकि दूसरी 10 किलोमीटर की होगी। इस रन में शहर की पुरातत्व ईमारतों और इसके महत्व के बारे में लोगों को अवगत कराना है। वहीं स्वच्छता अभियान 2020 को प्रमोट करना है।

आयोजित होने वाली इस गो हेरिटेज मैराथन के बारे में नगर निगम के अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह ने विस्तार से बताया। शुक्रवार को आईएसबीटी स्थित परिषद हाल में संयुक्त रूप से अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह ने

डिप्टी डायरेक्टर एमपीटी युवराज पडोले, मनोज मौर्य सहायक आयुक्त नगर निगम ओर अजय रेड्डी की मौजूदगी में मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि मैराथन में लगभग एक हजार प्रतिभागी शामिल होंगे। पहले आयो पहले पाओ की तर्ज पर सभी का रजिस्ट्रेशन किया जायेगा। मैराथन दो चरणों में आयोजित होगी। पहली 5 और दूसरी 10 किलोमीटर दूरी तय करेगी।

इक़बाल मैदान से होगी रन शुरू

अपर आयुक्त श्री सिंह ने बताया कि गो हेरिटेज रन की शुरुआत सुबह 6 बजे से इकबाल मैदान से शुरू होगी। इसके बाद हमीदिया अस्पताल होते हुए ताजुल मसाजिद, भोपाल गेट, परी बाजा, तीन मोहरे और यहीं से वापस इक़बाल मैदान वापस होगी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment