छिंदवाड़ा में गन्ना की खरीदी कीमत 300 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित
भोपाल। छिंदवाड़ा जिला मल्टीक्रोप जोन हैं। यहां विविध फसलें पारंपरिक और वैज्ञानिक तरीके से उगाई जाती हैं। उन्ही में से एक फसल गन्ना हैं। गन्ने की पैदावार जिले में अपनी विशिष्ट पहचान बनाये हुये हैं। जिला प्रशासन ने मिल मालिकों और किसान नेताओं के साथ बैठक कर गन्ना उत्पादक कृषकों की समस्याओं और मिल मालिकों की मांग एवं दर को लेकर लंबी चर्चा की। इस चर्चा के बाद गन्ना की खरीदी की दर 300 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई जो गत वर्ष से अधिक हैं। इससे कृषकों में उत्साह और प्रसन्नता स्पष्ट रूप से देखने को मिल रही हैं।
जिले में इस वर्ष किसानों ने लगभग 10 हजार हैंक्टेयर क्षेत्र में ही गन्ना की रोपाई की हैं जो पिछले साल की तुलना में कम हैं। गन्ना नगदी फसल हैं और इसे बढ़ावा देने के लिये इसके अच्छे दाम की आशा होना स्वाभाविक हैं। मिल मालिकों द्वारा गन्ने का रेट एक सत्र में दो बार निर्धारित किया जाता हैं। सामान्यत: दूसरे सत्र में गन्ना का रेट संतोषजनक ही रहता हैं। इस बार भी गन्ना का रेट बढ़ने की संभावाना हैं। जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया हैं कि क्षेत्र के गन्ना खरीदी के उपरांत ही बाहर के गन्ना की खरीदी की जाएगी। साथ ही, यदि भवष्यि में शक्कर के रेट परिवर्तित होते हैं, तो पुन: इस संबंध में चर्चा की जाएगी।
मिल मालिकों ने 12 दिसम्बर से गन्ना खरीदी प्रारंभ कर दी हैं। एक गन्ना सामान्यत: दो से 7 किलो के वजन का होता हैं और 20 या 22 गन्ने का वजन प्राय: एक क्विंटल हो जाता हैं। ऐसी परिस्थिति में किसानों को एक गन्ने का औसत भाव अच्छा मिलता हैं। गन्ना उत्पादक किसान अपनी उपज का सही दाम मिलने से अब प्रसन्न हैं। उनकी प्रसन्नता इस बात के संकेत देती हैं कि भविष्य में भी अच्छे दाम मिलने पर वे गन्ना क्षेत्र का रकबा बढ़ायेंगे। (खबरनेशन / Khabarnation)