पुत्र के व्यक्तित्व में दिखती है पिता की झलकः रामलाल

खबर नेशन/Khabar Nation  

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि एक पुत्र के निर्माण में उसके माता पिता का अमूल्य योगदान होता है। शिवराज जी का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ, उनके माता पिता और परिजनों ने उन्हें आगे बढ़ाया। आज वो पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर देश भर में काम देख रहे है। उन्होंने कहा कि हमें बाबूजी का बहुत संपर्क नहीं मिला, लेकिन शिवराज जी की कार्यशैली और उनका स्वभाव देखकर समझ सकते है कि बाबूजी का व्यक्तित्व कैसा रहा होगा। निश्चित तौर पर पुत्र के व्यक्तित्व में पिता का व्यक्तित्व समाहित होता है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री कलराज मिश्र ने शोक व्यक्त करते हुए कहा का शिवराज ने अपने पिता के दुलार से शिक्षा और संस्कार ग्रहण किए और उन्होंने शिवराज जी को इस काबिल बनाया कि वे आज जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शिवराज जी के परिवार के साथ है।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, मुख्यमंत्री कमलनाथ, केन्द्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, भूपेन्द्र यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुदेश राय, जितेन्द्र डागा, प्रहलाद लोधी आदि शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के पैतृक गांव जैत में आयोजित हरिमिलन स्मरण कार्यक्रम में शामिल हुए और स्व.  प्रेमसिंह चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

               

Share:


Related Articles


Leave a Comment