कर्नाटक में बिहार फार्मूला! क्या मुख्यमंत्री जाएंगे राज्यसभा?
कर्नाटक कांग्रेस में गुरुवार को बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल सकता है। कर्नाटक में सत्ता की कुर्सी की खींचतान कई महीनों से लगातार देखने को मिल रही थी लेकिन अब सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को हटाकर उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार को राज्य की कमान सौंपने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली में हुई हाईलेवल बैठकों के बाद सत्ता परिवर्तन का फार्मूला अंतिम दौर में पहुंच गया है। कांग्रेस सरकार बनने के समय ढाई-ढाई साल के सत्ता समझौते की चर्चा हुई थी, लेकिन तीन साल पूरे होने के बाद भी सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद पर बने हुए हैं।
क्या है बिहार फार्मूला
अब खबर है कि राहुल गांधी के हस्तक्षेप के बाद सिद्धारमैया राज्यसभा जाने के लिए तैयार हो गए हैं, सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कल सुबह 11 बजे राज्यपाल थावर चंद गहलोत से मिलने का समय मांगा है कयास लगाए जा रहे है कि कल ही सिद्धारमैया राज्यपाल को इस्तीफा सौप सकते है, वही कल ही उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी कल ही सरकार बनाने का दावा भी प्रस्तुत कर सकते है। कर्नाटक के इस बदलाव को बिहार फार्मूला के रूप में देखा जा रहा है जिसमे सीएम राज्यसभा जाएँगे और उनके बेटे को कैबिनेट में जगह
कर्नाटक में बिहार फार्मूला! क्या मुख्यमंत्री जाएंगे राज्यसभा?