मुंगावली में महिला मोर्चा हर सेक्टर में महिला सम्मेलन करेगा
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता ऐलकर ने कहा कि अगले हफ्ते से मुंगावली क्षेत्र में सेक्टरवार सम्मेलन आयोजित किए जायेंगे। अशोक नगर जिला महिला मोर्चा प्रभारी वर्षा बडकुल और जिला अध्यक्ष साधना शर्मा ने सेक्टरवार सम्मेलनों के संयोजन का कार्य संभाल लिया हैं।
ऐलकर ने बताया कि मुंगावली में सभी चार मंडलों में सेक्टर प्रभारी तैनात कर दिए गए हैं। प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण की योजनाओं को लेकर महिलाएं उत्साहित हैं और सम्मेलनों को सफल बनाने में जुट गयी हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!