देश का लोकतंत्र सबसे शक्तिशाली हाथों में है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन एवं खंडवा लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के लिए आयोजित रोड शो में शामिल होकर जनसभाओं के साथ उत्तर उज्जैन विधानसभा में आयोजित महिला मोर्चा सम्मेलन को भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्री ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में बुरहानपुर में रोड किया।
- सरकार इसलिए बनती है कि देश की रक्षा करे, लेकिन कांग्रेस ने कभी देश की रक्षा नहीं की
- कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन के आधे नेता जेल में और आधे जमानत पर हैं
- अमेरिका का टैक्स भारत में लगवाना चाहती है कांग्रेस
- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश से गरीबी मिटाने के साथ ही दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं
- भाजपा के कार्यकर्ता 24 कैरेट सोने के हैं, ताप में यह कुंदन बनकर निकलेंगे
- भारत का इतिहास बहनों को लेकर दुनिया में अलग है-
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

KHABAR NATION

उज्जैन, खंडवा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्री अनिल फिरोजिया के समर्थन में आलोट, तराना विधानसभाओं में, खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्री ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में नेपानगर के धूलकोट में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस कह रही है कि भाजपा लोकतंत्र बदल देगी, लेकिन उन्हें यह नहीं पता है कि अब भारत का लोकतंत्र सबसे शक्तिशाली एवं मजबूत हाथों में है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में देश का लोकतंत्र सुरक्षित है। सरकार इसलिए बनती है कि देश की एवं लोकतंत्र की रक्षा करे, लेकिन कांग्रेस ने कभी भी देश की रक्षा नहीं की। उनकी सरकारों में कहीं भी बम विस्फोट हो जाते थे। कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन के आधे नेता जेल में है और आधे जमानत पर बाहर हैं। भाजपा के कार्यकर्ता 24 कैरेट सोने के हैं, ताप में यह कुंदन बनकर निकलेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उत्तर उज्जैन विधानसभा के मनोरमा गार्डन में आयोजित महिला मोर्चा सम्मेलन को भी संबोधित किया।

कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन के नेता दे रहे हैं गाली

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन के जो नेता जमानत पर हैं, वे भी गाली दे रहे हैं और जो जेल में है वे भी गाली दे रहे हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा है कि न खाऊंगा न खाने दूंगा। उन्होंने अपना जीवन जनता की सेवा में लगा दिया है। वे रात-दिन जनता की सेवा में जुटे हुए हैं, भारत माता की सेवा में जुटे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदीजी के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। उन्होंने गरीबों, किसानों, जवानों को उनका सम्मान दिलाया है। वे जवानों के साथ दीवाली पर सीमा रेखा पर पटाखे चलाते हैं तो किसानों को सम्मान निधि देकर उनका मान बढ़ाया है।

भाजपा के कार्यकर्ता 24 कैरेट सोने के हैं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता 24 कैरेट सोने के हैं, ताप में यह कुंदन बनकर निकलेंगे। एक तरफ सूर्य देवता अपना ताप दिखा रहे हैं तो दूसरी तरफ भाजपा के कार्यकर्ता भी इतने तपती धूप में पार्टी के लिए जुटे हुए हैं। भाजपा तो कार्यकर्ताओं की ही पार्टी है। यह किसी एक परिवार के भरोसे नहीं, बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं के भरोसे पर चलती है। यहां पर एक गरीब परिवार से निकला हुआ व्यक्ति प्रधानमंत्री बनता है तो एक गरीब मजदूर का बेटा मुख्यमंत्री बनता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी की सरकार में सभी जाति वर्ग का विकास हुआ है। किसी के भी साथ जातिगत भेदभाव नहीं किया गया।

कांग्रेस के पापों की सूची लंबी है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के पापों की सूची बहुत लंबी है। उन्होंने शुरू से लेकर अब तक कई पाप किए हैं। देश का बंटवारा कराने का पाप, धारा 370 लगाने का पाप, गरीबी नहीं हटाने का पाप, संविधान को बदलने का पाप और श्रीराम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा में नहीं आकर तो महापाप किया है। कांग्रेस पार्टी ने 1947 में मुस्लिम लीग के आगे घूटने टेके। पहले आरक्षण मुस्लिम समाज के बीच में होता था, सीट के लिए होता था। जब तक कांग्रेस ने मुस्लिम लीग का समर्थन नहीं किया, तब तक मस्लिम लीग की जमानत जप्तक होती थी। देशभक्त मुस्लिम जीतते थे। कांग्रेस ने हमेशा से जातिगत वोट बैंक के आधार पर राजनीति की है। यह कांग्रेस का मैनोफेस्टो है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को लेकर कहा था कि वे आ जाएंगे तो देश में दंगे होंगे, देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो जाएगी, लेकिन आज देश ने दुनिया के नक्शे पर अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने मुस्लिम बहनों को तीन तलाक के कलंक से मुक्त कराने का काम किया है।

कांग्रेस ने हमेशा जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ा है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय देश में आतंकी घटनाओं का क्रम जारी रहा। उन्होंने हमेशा अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने का काम किया है। 40 हजार से ज्यादा निर्दोष लोगों की हत्या की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी और इनकी सरकार की रही है। 2013 में देश के अंदर भारतीय जनता पार्टी ने श्री नरेंद्र मोदीजी को प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किया। जिन्होंने डंके की चोट पर कहा था इस देश से आतंकवाद, भाई-भतीजावाद, लूट घसूट समाप्त करूंगा। पूरा देश नरेंद्र मोदी जी के साथ चला और 40 साल के बाद प्रचंड बहुमत की सरकार बनी। अब कांग्रेस अमेरिका की तर्ज पर विरासत टैक्स लगाने की बात करती है। इसका मतलब है वे जनता से उनकी जमापूंजी लेकर अल्पसंख्यकों को दे देगी। राहुल गांधी 2004 से 2014 तक अमेठी से जीतते थे। इसके बाद यह अवसर उन्हें दोबारा नहीं मिल सका। इस बार यहां से भागकर केरल पहुंचे, लेकिन वहां भी उनकी दाल नहीं गली तो वापस लौटकर आए हैं।

कई जन्मों के पुण्यों के बाद मोदी युग आया

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि 250 वर्ष पहले अहिल्या माता ने हमारे देवस्थान को जगमगाने का मौका दिया था। उज्जैन को सम्राट विक्रमादित्य ने जगमगाया। सम्राट विक्रमादित्य को हमने नहीं देखा, लेकिन उन्होंने अपनी पताका फहराई। विक्रमादित्य सुशासन के लिए जाने जाते थे, जिनके शासनकाल में दूध का दूध पानी का पानी होता था। बेईमान या तो फांसी के फंदे पर जाते थे या जेल में जाते थे। रामराज्य में भी यही होता था। अब कई जन्मों के पुण्यों के बाद हमारे सामने से मोदीयुग आया है। जो सुशासन की बात करेंगे वे राम से जुड़ेंगे, अहिल्या देवी से जुड़ेंगे, विक्रमादित्य से जुडेंगे या मोदीजी से जुड़ेंगे।

कराची, रावलपिंडी, लाहौर हमारे थे, कांग्रेस ने टेक दिए घुटने

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि देश की आजादी में चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुभाषचंद्र बोस जैसे महान क्रांतिकारियों ने अपनी जान की बाजी लगाकर देश को आजाद कराया। आजादी के बाद रावलपिंडी, कराची, लाहौर हमारे थे। यदि ये हमारे हाथ से गए तो इसलिए क्योंाकि अंग्रेजों के जाते-जाते कांग्रेस ने इनके आगे घुटने टेके। कांग्रेस के पापों की फेहरिस्त लंबी है।

माता-बहनों के साहस से गौरवान्ति है भारत

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन के मनोरमा गार्डन में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का इतिहास बहनों को लेकर दुनिया में अलग है। हमारी माताओं, बहनों ने हमेशा से साहस का परिचय दिया। चाहे रानी दुर्गावती हो रानी अवंतिबाई हो, रानी लक्ष्मीबाई हो, सभी ने अच्छे-अच्छों के छक्के छुड़ा दिए थे। रानी दुर्गावती ने अकबर की सेना से लगातार 35 युद्ध लड़े और जीते भी, लेकिन जब उनका बलिदान हुआ तो वह भी शान से हुआ। अकबर की सेना से लड़ते-लड़ते वह मूर्छित होने लगी तो खुद से ही सीने में खंजर खोप लिया और शहीद हो गईं। उन्होंने हमारे देश की नारी शक्ति को गौरवान्वित कर दिया। रानी अवंतिबाई भी मुगलों के खिलाफ, अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी और महान बनी। रानी लक्ष्मी बाई ने भी महानता का परिचय दिया। अब तो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रमोदी जी का समय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह चुनाव दो माताओं के बीच में है। एक मां अपने बच्चों के लिए पार्टी का सत्यानाश कर रही है, केवल उनके बच्चे को प्रधानमंत्री बनाना है तो एक भारत मां का बेटा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, जो भारत माता की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन देश की सेवा में लगा रहे हैं। हम सबने देखा कि उनकी मां की अंत्येष्टि हुई और वे भारत मां की सेवा के लिए आ गए। उन्होंने लोकसभा, विधानसभा चुनाव में बहनों के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण दिया तो मध्यप्रदेश सरकार ने निकाय चुनाव में बहनों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। इस दौरान श्रीमती माया नरोलियाजी, श्रीमती प्रेमलता यादव, भाजपा प्रत्याशी श्री अनिल फिरोजिया सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उमड़ा जनसैलाब, होती रही फूलों की बारिश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्री ज्ञानेश्वर पाटिल के समर्थन में बुरहानपुर में आयोजित रोड शो में सहभागिता की। इस दौरान जमकर जन सैलाब उमड़ा। रोड शो नगर के प्रमुख मार्गों पर निकाला गया, जहां पर हर तरफ भाजपामय माहौल नजर आया। चारों तरफ से मोदी..मोदी... अबकी बार-400 पार की गूंज सुनाई देती रही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भी रथ पर सवार होकर जनता का अपार स्नेह और प्यार पाकर गदगद हो गए। वे रास्ते भर जनता का अभिवादन स्वीकारते हुए चले। हाथों में कमल का फूल लिए वे बुरहानपुर की जनता से आशीर्वाद लेते रहे। इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा को ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट देने की अपील की। रोड शो के दौरान रथ पर भाजपा प्रत्याशी श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, पूर्व मंत्री विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

ये रहे उपस्थित

आलोट, तराना में श्री चिंतामण मालवीय, श्री प्रदीप उपाध्याय, श्री बहादुर सिंह, श्री सतीश मालवीय, श्री बहादुर सिंह चौहान, श्री ताराचंदजी, श्री रामलाल मालवीय, श्री मदन सांकला, श्री अमित श्रीवास्तव, श्री राजपाल सिंह सिसौदिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

नेपानगर में आयोजित जनसभा में श्री मनोज माने, सुश्री मंजू राजेंद्र दादू, श्रीमती अर्चना चिटनिस, श्री गंगाराम मारको, श्री कल्याण अग्रवाल, श्री दिलीप सराफ, श्री प्रदीप यादव, श्री अनिल भौसले, श्रीमती सुमित्रा कातरेकर, श्री प्रदीप पाटिल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment