उपचुनाव में करे कड़ी से कड़ी मेहनत,तभी मिलेगी विजयश्री : विभा बिंदु


 आईटी सेल कांग्रेस की बैठक संपन्न
अमित सोनी /खबर नेशन / Khabar Nation
रायसेन,
जिला मुख्यालय  स्थित कांग्रेस कमेटी  के कार्यालय पर  आईटी सेल एवं  सोशल मीडिया विभाग की  बैठक  आयोजित की गई। जिसमें  मुख्य रूप से प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी विभा बिंदु जी एवं युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमित पचोरी सहित अनेक कांग्रेसी पदाधिकारी  उपस्थित हुए। वहीं प्रदेश की महिला कांग्रेस प्रभारी विभा बिंदु जी ने युवाओं को मूल मंत्र देकर कहा कि हमें आगामी उपचुनाव में कड़ी से कड़ी मेहनत करके इस चुनाव में  विजयश्री हासिल करना है और युवा ही इस चुनाव में विजय दिला सकते हैं। क्योंकि आजकल का युवा सोशल मीडिया  पर ही ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करता है और आज की युवा पीढ़ी स्मार्टफोन, फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रचार प्रसार अधिक से अधिक हो सकता है।  इसलिए आप लोगों को सोशल मीडिया पर दिन-रात मेहनत करके कांग्रेस पार्टी  को मजबूत करने के साथ-साथ  आने वाले उपचुनाव में  दिन रात मेहनत करके विजय श्री  दिलाना है।  इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस शहर  कमेटी के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सांची विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप मालवीय, गुड्डा बघेल, विकास शर्मा, प्रभात राज चावला,रूपेश तंतवार,हितेश पटेल, सौरभ  गुप्ता सहित अनेक कांग्रेसी  कार्यकर्ता  उपस्थित हुए।

Share:


Related Articles


Leave a Comment