जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने दी संत शिरोमणि रविदास जयंती की बधाई
भोपाल। जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर नागरिकों को बधाई दी हैं। मंत्री डॉ. मिश्र ने अपने संदेश में कहा हैं कि संत रविदास ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी लेखनी ने पूरे विश्व को एक नई दिशा प्रदान की।
जनसम्पर्क मंत्री ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया हैं कि रविदास जयंती को आपसी सद्भाव और भाईचारे की परंपरा के साथ उत्साहपूर्वक मनाये। (खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!