जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने दी नव वर्ष-2018 की शुभकामनायें

भोपाल। जनसम्पर्क, जल संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र नागरिकों को नव वर्ष-2018 की बधाई और शुभकामनायें दी हैं। डॉ. मिश्र ने संदेश में ईश्वर से प्रार्थना की हैं कि नया वर्ष प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली तथा सुख-समृद्धि लाए और मध्यप्रदेश में प्रगति के नए आयाम स्थापित हों।
 

जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया हैं कि विकास की यात्रा में सहभागी बनें। उन्होंनेनागरिकों से सरकार की लोकहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनी भागीदारी और योगदान सुनिश्चित करने आव्हान किया। (खबरनेशन / Khabrnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment