कुसुम महदेले और पारस जैन ने बजट को लोक-हितकारी बताया
भोपाल। पीएचई मंत्री कुसुम महदेले और ऊर्जा मंत्री पारस जैन ने केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा प्रस्तुत आम बजट का स्वागत करते हुए इसे लोक-हितकारी बताया हैं।
कुसुम महदेले ने कहा हैं कि बजट से देश की अर्थ-व्यवस्था और अधिक मजबूत एवं सुदृढ़ होगी। बजट में आम लोगों के हितों का पर्याप्त ध्यान रखा गया हैं। इससे गरीबों और किसानों की आर्थिक स्थिति और सुधरेगी तथा वे विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे।
पारस जैन ने केन्द्रीय बजट को जनोन्मुखी और जन-कल्याणकारी बताया हैं। उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं, किसानों और ग्रामों के विकास को विशेष रूप से फोकस किया गया हैं। बजट में समृद्ध भारत की तस्वीर दिखी हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!