उद्योग मंत्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों को दी नव-वर्ष की शुभकामनाएँ
भोपाल। वाणिज्य, उद्योग, रोजगार तथा खनिज साधन मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की पूर्व संध्या पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। शुक्ल ने अपने संदेश में कामना की हैं कि नया वर्ष प्रदेश के नागारिकों के लिये मंगलकारी हो।
शुक्ल ने कहा हैं कि नये वर्ष में प्रदेश में निवेश को बढ़ाने के लिये नई औद्योगिक नीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में औद्योगिक निवेश में अनुकूल माहौल से प्रदेश बेस्ट डेस्टीनेशन स्टेट बनने की ओर अग्रसर हैं। कृषि आधारित व्यवसाय रेडीमेड गारमेन्ट, डिफेंस, इलेक्ट्रानिक्स और फार्मास्युटिकल के क्षेत्र में निवेश की अच्छी संभावनाएँ हैं।
शुक्ल ने आशा व्यक्त की हैं कि नये वर्ष में 2,265 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किये जा रहे 9 औद्योगिक क्षेत्र प्रदेश में औद्योगिक वातावरण को बेहतर बनाने मे सहायक होगें।
(खबरनेशन / Khabarnation)