मोर्चा कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भूमिका परिभाषित करे
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने युवा मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते समय के साथ प्रचार के माध्यमों में बदलाव हुआ हैं। आज सोशल मीडिया की शक्ति सर्वाधिक हैं। आवश्यकता इस बात की हैं कि हमारी ये टीमें मिलजुलकर सोशल मीडिया पर अपना वर्चस्व स्थापित कर सकारात्मक वातावरण का निर्माण करें। देश की आबादी का 60 प्रतिशत भाग युवा हैं और इनकी रूचि सोशल मीडिया में हैं। हमें इस विद्या में पारंगत होना हैं जिससे हम विपक्ष के आरोपों को ध्वस्त कर सकें और अपनी बात जन-जन के गले में उतार सके।
उन्होंने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में गरीब कल्याण, किसान, मजदूर, महिला और युवा, पिछड़े और अल्पसंख्यकों के कल्याण के जितने कार्य इन वर्षों में हुए हैं उतने आजादी के बाद कांग्रेस ने छः दशकों में नहीं किए। हमें इन सारी उपलब्धियों से जनता को रूबरू कराने के लिए सोशल मीडिया के क्षेत्र में जज्बा और जुनून के साथ जुटना होगा। जब समाज सोता हैं सोशल मीडिया अपने कार्य में जुटा होता हैं। इसके लिए आवश्यक हैं कि युवा मोर्चा की टीम अध्ययनशील और घटनाओं के प्रति जागरूक बनें। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डे ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कार्यशाला के सभी सत्रों की प्रगति के बारे में बताते हुए उनका स्वागत किया। कार्यशाला का संचालन विक्रांत भदौरिया ने किया। (खबरनेशन / Khabarnation)