कृषक चन्द्रभान की उड़द के कम दाम की चिंता को दूर किया भावांतर ने

भोपाल। गुना जिले के ग्राम पगारा के कृषक चन्द्रभान सिंह कोठिया अपने खेत में बोई उड़द की फसल के कम दाम मिलने से चिंतित थे। जब चन्द्रभान को भावांतर भुगतान योजना में 40 क्विंटल उड़द पर अंतर की राशि 84 हजार 672 रुपये प्राप्त हुई, तब इनको चिंन्ता से मुक्ति मिली।
 

 

अब कृषक चन्द्रभान सिंह उनके बैंक खाते में आई भावांतर की राशि से अगली फसल की तैयारी कर रहे हैं। अगली फसल के लिये खाद-बीज ले लिया हैं। बची राशि घर-परिवार की अन्य जरूरतों को पूरा करने मे काम आ रही हैं। चन्द्रभान सिंह को विपरीत परिस्थितियों में कम भाव पर अपनी उपज बेचने के बावजूद अंतर की राशि ने नुकसान की भरपाई कर दी हैं।
 

अब कृषक चन्द्रभान ने बातचीत में पिछली परिस्थिति का जिक्र करना नहीं भूलते। कहते हैं कि पहले तो अगली बोनी नहीं कर पाते थे, मण्डी तक आने-जाने में डीजल खर्च में ही सारे पैसे लग जाते थे। पहले तो अगर उपज का भाव कम होता था, तो समर्थन मूल्य के बावजूद घाटा ही होता था। चन्द्रभान का मानना हैं कि भावांतर भुगतान योजना ने उपज का कम भाव होने पर भी किसानों को सुरक्षा दी हैं।
 

गुना जिले की कृषि उपज मण्डियों में किसानों की उपज की समय पर सही तुलाई और भुगतान की पुख्ता व्यवस्था की गई हैं। भावांतर भुगतान योजना में जिले में बड़ी संख्या में किसानों का पंजीयन करवाया गया हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment