मुंगावली का चुनाव हम विकास के मुद्दे पर लड़ रहे

अशोकनगर। मुंगावली जनता जानती है कि मुंगावली विधानसभा क्षेत्र का विकास केवल शिवराज सरकार ही कर सकती है और जो योजनाएं चल रही हैं उसका लाभ प्रदेश की जनता को लगातार मिल रहा है। मुंगावली का उपचुनाव हम विकास के मुद्दे पर लड़ रहे हैं जबकि कांग्रेस यह चुनाव खोखले नारों पर लड़ रही है। अब मुंगावली की जनता इस उपचुनाव में कांग्रेस के झूठे वादों से बाहर निकलकर भाजपा के पक्ष में मतदान कर विकास की सहयात्री बनेगी। यह बात प्रदेश सरकार के गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने मुंगावली विधानसभा के बहादुरपुर मंडल के कुकावली में जनसंपर्क के दौरान कही।
 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुंगावली के विकास की तरफ ध्यान नहीं दिया जबकि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बहादुरपुर को तहसील का दर्जा देकर विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया। करीला विकास प्राधिकरण की घोषणा के साथ करीला जानकी मंदिर एवं शबरी माता मंदिर का जीर्णोद्धार जैसे जनहितैषी कार्य कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह सिद्ध किया है जनता की सेवा ही भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सहरिया परिवार के लिए प्रत्येक माह एक हजार रुपया उनके खाते में आएगा जिससे उनके जीवन में सुधार होगा। आईटीआई ट्रेनिंग जरिए सहरिया परिवारों के युवाओं का कौशल विकास किया जा रहा है। उन्होंने कुकावली क्षेत्र में जनसंपर्क करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
 

इस अवसर पर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश आर्य, नाथू सिंह गुर्जर, प्रयाग सिंह दांगी, भानू रघुवंशी, चंद्रभान सिंह, सत्येन्द्र सिंह, तुलाराम कुशवाह, केशव शर्मा, हरिबाबू राय, डॉ.जयमंडल यादव, देवेन्द्र ताम्रकार, सत्येन्द्र दांगी, केशव शर्मा, नरेन्द्र अहिरवार, पहलवान सहरिया, हुकुम यादव, अरविंद दांगी, कमलेश आदिवासी, जब्बार खान, जितेन्द्र पारदी, अरविंद कुलकर्णी, सियासरण दांगी, रघुराज सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment