भाषा संरक्षण में नाटकों का अहम योगदान : राज्य मंत्री सारंग

भोपाल। सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग ने आज स्थानीय समन्वय भवन में राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद और अखण्ड हिन्दू संचार मंच की संगोष्ठी और नाटक मंचन के अवसर पर कहा कि भाषा और संस्कृति के संरक्षण में नाटकों का महत्वपूर्ण योगदान है। भोपाल में सिंधी रंगमंच से जुड़ी प्रतिभाओं ने सामाजिक विषयों पर केन्द्रित नाटकों का प्रभावी मंचन किया है।
 

मंत्री सारंग ने संगोष्ठी के संयोजक ज्ञानचंद लालवानी और रंगमंच निर्देशक अशोक बुलानी की भूमिका की प्रशंसा की। इस अवसर पर दो सिंधी नाटक मंचित किये गये। प्रारंभ में मंत्री सारंग का स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कलाप्रेमी उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment