पूरी रस्मों-रिवाज से होंगे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में विवाह

हल्दी, तेल एवं महिला संगीत में सपत्नीक शामिल हुए राजस्व मंत्री गुप्ता

भोपाल। शादी तो मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में होंगी, लेकिन पूरे रस्मों-रिवाजों के साथ जैसे कि घर में ही हो रही हैं। यह आयोजन दो दिन का होगा। 17 अप्रैल को सभी कन्याओं का हल्दी, तेल, मेंहदी एवं महिला संगीत हुआ और 18 अप्रैल अक्षय तृतीया को टैगोर छात्रावास खेल मैदान श्यामला हिल्स में 52 जोड़ों का सामूहिक विवाह होगा। महिला संगीत का कार्यक्रम भी विवाह स्थल पर ही हुआ।

राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता सपत्नीक हल्दी, तेल एवं महिला संगीत कार्यक्रम में शामिल हुये। पूरा आयोजन पारिवारिक माहौल में हुआ। (खबरनेशन / Khabarnation)


 

Share:


Related Articles


Leave a Comment