राज्य मंत्री सारंग द्वारा रचना नगर में सड़क निर्माण का भूमि-पूजन

भोपाल। सहकारिता, भोपाल गैस त्रासदी, राहत एवं पुनर्वास राज्य मंत्री विश्वास सारंग ने आज रचना नगर में 15 लाख रुपये लागत की सड़क का भूमि-पूजन किया। यह सड़क रचना नगर-एम.पी नगर पुलिया से मेहता मार्केट सुभाष नगर तक बनाई जायेगी। इस सड़क के निर्माण होने से रचना नगर और आस-पास की कई बस्तियों के नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी।
 

विश्वास सारंग ने निर्माण ऐजन्सी को निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्व समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि रचना नगर सहित सम्पूर्ण क्षेत्र में सड़कों का निर्माण, पेयजल सप्लाई, ड्रेनेज सिस्टम, पार्को का विकास, चौराहों का विकास, नये अस्पताल, महाविद्यालय की शुरूआत, चेतक ब्रिज आरओबी को 6 लेन बनवाने, सुभाषनगर फाटक पर नये आरओबी के निर्माण सहित अन्य विकास कार्य करवाये गए हैं।
 

इस अवसर पर पार्षद गीता तोमर और फकीरा कच्के, सूर्यकांत गुप्ता, अशोक वाणी सहित गणमान्य लोग मौजूद थे। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment