पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने सभी बूथों पर पांच-पांच कार्यकर्ता तैनात होंगे
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की भोपाल संभाग के जिलों की बैठक में बूथ स्तर पर मोर्चा के पांच-पांच कार्यकर्ता तैनात किए जाने पर चर्चा की गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के प्रदेश मंत्री व मोर्चा के प्रदेश प्रभारी कन्हाईराम रघुवंशी ने कहा कि परिवार मूलक योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मोर्चा के कार्यकर्ता प्राणपन से जुटें। बैठक में भोपाल नगर और ग्रामीण जिला, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा के जिला अध्यक्ष और महामंत्रियों ने भाग लिया और बताया कि सभी जिलों में बूथ स्तर पर मोर्चा के पांच-पांच कार्यकर्ताओं की टीम गठित हो चुकी हैं।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा जनवरी माह से हितग्राहियों के सम्मेलन आयोजित करेगा। इन सम्मेलनों में हितग्राहियों के समक्ष आने वाली समस्याओं पर चर्चा की जायेगी। संभाग में पिछड़ा वर्ग की 92 उपजातियां प्रमुखता से हैं। सभी उपजातियों के प्रदेश और जिला प्रमुखों की सूची बनाई जा चुकी हैं। मोर्चा सभी में पैठ का विस्तार करेगा। बैठक में कन्हाईराम रघुवंशी के अलावा जगदीश पवार, जमना सेन, पूनमचन्द पटवारे और मोहन चौरसिया ने रचनात्मक सुझाव दिए और उपजाति प्रमुखों का सम्मेलन आमंत्रित करने का सुझाव दिया। (खबरनेशन / Khabarnation)