भाजपा कर रही हर वर्ग का विकास-विधायक सुदेश राय

भोपाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा पहुंचे कार्यकर्ताओं के मध्य
Khabar Nation 
सीहोर

शनिवार को भोपाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। श्री शर्मा सीहोर नगर मंडल, अहमदपुर, दोराहा-श्यामपुर मंडल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भेंट की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ  भाजपा प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, सीहोर विधानसभा के विधायक सुदेश राय, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार गुप्ता, विस्तारक शुभम गुप्ता, भाजपा नेता सन्नी महाजन, सीताराम यादव, भूपेन्द्र पाटीदार, मांगीलाल मंझेडा, अहमदपुर मंडल अध्यक्ष गिरीश सोलंकी, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश मेवाड़ा, दोराहा मंडल अध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी श्री शर्मा ने कहा कि रोजाना पन्ना प्रमुख, शक्ति केन्द्र के प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक तथा शक्ति केन्द्र के सदस्य रोजाना अपने-अपने बूथों में बैठक कर बूथ को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी के लिए पूरी ऊर्जा से कार्य करे। बैठक में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मालवीय ने भी यहां पर मौजूद कार्यकर्ताओं से देश में एक बार मोदी सरकार को लेकर आस्था और समर्पण भाव से कार्य करने की बात कही।
भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए सीहोर विधानसभा के विधायक सुदेश राय ने कहा कि हमारे क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी कर्मठ और मिलनसार है उन्होंने जो क्षेत्र का विकास का संकल्प लिया है, हम सब मिलकर इसको पूरा करेंगे।  केंद्र की मोदी व प्रदेश की डॉ. मोहन यादव की सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास में लगी है। सबका साथ-सबका विकास का लक्ष्य लेकर भाजपा सरकार बिना जाति-धर्म देखे लोगों को आवास, रसोई गैस, निशुल्क बिजली के साथ ही सभी को पेंशन की सुविधा दी जा रही है। किसानों के खाते में पैसा पहुंच रहा है। महिला सशक्ति करण के लिए हमारे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जो योजनाएं चलाई है, उसको हमारे सीएम डॉ. यादव आगे बढ़ा रहे है। केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार का एक ही विजन है विकास।
आज पूरा देश तरक्की की राह पर चल रहा  
उन्होंने कहा कि भाजपा सर्व समाज की पार्टी है। सरकार गरीबों के घर तक चूल्हा और सिलेंडर पहुंचाने के साथ-साथ राशन उपलब्ध करा रही है। हमारे किसान देश की शान हैं, उन्हें कोई तकलीफ न हो इसका भी सरकार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश तरक्की की राह पर चल रहा है, जबकि अन्य सरकार केवल देश को लूटने का काम करती थीं।

Share:


Related Articles


Leave a Comment