लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली में जनवरी का खाद्यान्न आवंटित

भोपाल। लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत माह जनवरी 2018 के लिए 29 करोड़ 52 लाख 33 हजार 160 किलोग्राम खाद्यान्न जिलों को आवंटित किया गया हैं। कुल आवंटित खाद्यान्न में 22 करोड़ 6 लाख 42 हजार 542 किलोग्राम गेहूँ और 7 करोड़ 45 लाख 9 हजार 708 किलोग्राम चावल हैं।
 

खाद्य विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार अन्योदय अन्न योजना में 13 लाख 92 हजार 799 परिवारों को 4 करोड़ 87 लाख 47 हजार 965 किलोग्राम खाद्यान्न और प्राथमिकता वाले परिवारों के 4 करोड़ 92 लाख 97 हजार 39 सदस्यों को 24 करोड़ 64 लाख 85 हजार 195 किलोग्राम खाद्यान्न का आवंटन किया गया हैं।
 

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय ने जिला कलेक्टरों को आवंटित खाद्यान्न का 25 दिसम्बर तक उठाव करवाकर शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर पहुँचाने के निर्देश दिए हैं।

(खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment