श्रमोदय आदर्श आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

इच्छुक अभ्यर्थियों को 31 मई तक कराना होगा पंजीयन

Khabar Nation

इन्दौर

मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा संचालित श्रमोदय आदर्श आईटीआई भोपाल में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी कौशल विकास विभाग के डीएसडी पोर्टल पर www.dsd.mp.gov.in पर 31 मई तक पंजीयन कर सकते है। संस्था में संचालित दो वर्षीय पाठ्यक्रमों में तकनीशियन मेकाट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रीशियन, सीएनसी मशीनिंग तकनीशियन एवं सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेंट आदि शामिल है। वहीं एक वर्षीय पाठ्यक्रमों में फैशन डिज़ाइन एण्ड टेक्नालॉजी, इंटीरियर डिज़ाइन एंड डेकोरेशन, आईओटी स्मार्ट सिटी एवं वेल्डर ट्रेड संचालित है। यह संस्था विशेष रूप से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की संतानों को विभिन्न तकनीकी ट्रेड्स में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करती है।

            वेल्डर ट्रेड में प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा आठवीं पास है। शेष सभी ट्रेड्स के लिए दसवीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। यह योजना पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके आश्रितों के लिए तकनीकी क्षमता का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है। इच्छुक छात्र-छात्राएं समय सीमा में पंजीयन करायें।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment