समुचित जल-वृष्टि के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महाकाल मंदिर में किया महारूद्र अनुष्ठान

भोपाल : सोमवार, सितम्बर 4, 2023

खबर नेशन/ Khabar Nation

प्रदेश में समुचित जल-वृष्टि के लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उज्जैन में भगवान श्री महाकालेश्वर मन्दिर में महारूद्र अनुष्ठान किया। अनुष्ठान में 1331 रूद्र पाठ किये गये। श्रावण-भादव माह में इस अनुष्ठान का अत्यधिक महत्व है। पं.घनश्याम पुजारी, पं.आशीष पुजारी, पं.यश-प्रदीप गुरू, पं.राधेश्याम शास्त्री, पं.लोकेश व्यास, पं.महेश पुजारी सहित कुल 66 पुजारियों ने महारूद्र अनुष्ठान सम्पन्न करवाया।

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, विधायक श्री पारस जैन, श्री बहादुर सिंह चौहान, महापौर श्री मुकेश टटवाल, यूडीए अध्यक्ष श्री श्याम बंसल और पूर्व सांसद श्री चिन्तामणि मालवीय उपस्थित थे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment