शहर के कुत्ते गांव में छोड़ने से रहवासियों में आक्रोश, आंदोलन की दी चेतावनी


 खबर नेशन / Khabar Nation
इंदौर।
शहर से सटे धार रोड़ स्थित ग्राम बाँक पंचायत की  नूरानी नगर और ग्रीनपार्क कॉलोनी में नगर निगम ने शहर के अावारा कुत्ताें काे पकड़कर गांव में छाेड़ दिया। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी सोहराब पटेल ने निगम कमिश्नर को पत्र लिखकर मांग की है कि इस मामले में जो निगमकर्मी दोषी हैं उनपर कार्यवाही की जाए और ग्रीनपार्क कॉलोनी से कुत्ते पकड़कर जंगल में छोड़े जाएं। अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो रहवासियों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे।जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी सोहराब पटेल ने बताया शहर में निगम द्वारा कुत्ता पकड़ो अभियान चलाया इसके बाद इंदौर जिला के गांव में कुत्तों की संख्या बढ़ गई है।
आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने से क्षेत्र में रेबीज फैलने का खतरा मंडरा रहा है।
नगर पालिका निगम  ने शहर से पकड़कर लाए लावारिस कुत्ते जंगल में छोड़ने की बजाय गांव में छोड़ दिए जाने से बाँक पंचायत के रहवासियों में आक्रोश है। कुत्तों की वजह से अब ग्रीनपार्क के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आवारा कुत्तों ने क्षेत्र में धमा-चौकड़ी मचा रखी है। इससे अल-सुबह नमाज़ पढ़ने मस्जिद जाने वालों को और स्कूल जाने वाले बच्चों और राहगीरों को भी काफी परेशान होना पड़ रहा है। शहर और आसपास के गांवों में भी कुत्तों का आतंक मचा है। निगम द्वारा आवारा कुत्तों को कॉलोनियों से उठाकर उन्हें आसपास के गांवों में छोड़ा जा रहा है। इससे वहां के लोगों को आये दिन कुत्ते काट रहे हैं, लेकिन निगम इस को गम्भीरता से नहीं ले रहा है

Share:


Related Articles


Leave a Comment