कड़कनाथ व दूध साथ साथ के खिलाफ मंच ने फूका बिगूल
हिन्दू अस्मिता से खिलवाड वर्दाश्त नही-दुर्गेश केसवानी
कड़कनाथ व दूध की विक्री एकसाथ बंद करे सरकार-महेश शर्मा
सद्भावना अधिकार मंच के संयोजक दुर्गेश केसवानी, संरक्षक महेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वैशाली चैराहे कुक्कुट विकास निगम के पास संचालित सांॅची पार्लर पर कमलनाथ सरकार के निर्णय से कडकनाथ मुर्गा एवं दूध की एक साथ की जा रही विक्री पर सरकार की नीतियों के विरोध में बिगूल बजाकर प्रर्दशन किया।
इस अवसर पर संयोजक श्री दुर्गेश केसवानी ने कहा कि कमलनाथ सरकार का यह निर्णय हिन्दूओं की भावनाओं को ठेस पहुचाने वाला अति असंवेदनशील निर्णय है। यैसी निणर्याे से क्या कमलनाथ हिन्दूओं के आस्था के साथ खिलवाड करने के लिए सत्ता मे आसीन हुए थे। समाज में सरकार के इस निर्णय से आक्रोश को देखते हुए सरकार से इस निर्णय को तत्काल वापिस लेने की मांग की।
श्री महेश शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान हिन्दू मतदाताओं को भ्रमित करने के लिए मंदिरों के खाक छानने वाले श्री राहूल गांधी एवं कमलनाथ आज हिन्दू समाज की भावनाओं के साथ कपटपूर्ण निर्णय कर रहे है। यह निर्णय शाहकारी लोगों की भावनाओं को आहत करता है। इस निर्णय पर सरकार को तत्काल रोक लगाना चाहिए।
इस अवसर पर सदभावना अधिकार मंच के श्री करतार सिंह तोमर मम्मा, श्री उमाकांत दीक्षित, श्री चन्द्रशेखर तिवारी, श्री कौशल ग्वाले, श्री दिनेश मंडराई, राजेश जोेधवानी, श्री विकास शर्मा, यशवंत राजपुत, राहूल गजभिए, अमन पटेल, सन्नी मिश्रा, अमित तवरे, अंजनी त्रिपाठी, मनोज रायचंदानी, श्री कृष्णा दिलेरे, कौशल वघेल, योगेन्द्र सिंह, विकास बरतरे श्री मनिष कुमार, श्री नरेन्द्र निमोरे, श्री दिलीप अमसदे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।