भाजयुमो ने पेट्रोल व डीजल की मूल्यवृद्धि पर विरोध प्रदर्शन
प्रदेश सरकार के खिलाफ राजवाड़ा पर किया
खबर नेशन / Khabar Nation
इंदौर - जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार, महामंत्री रोहित चौधरी, मयूरेश पिंगले ने बताया कि प्रदेश सरकार के द्वारा वेट कर में दोगुनी वृद्धि करते हुए पेट्रोल और डीजल का भाव बढ़ा कर लगातार प्रदेश की जनता को परेशान किया जा रहा है।
आपने बताया कि जबसे प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार आई है, प्रदेश की जनता हैरान परेशान है। यह सरकार विकास के हर मोर्चे पर विफल हुई है। सरकार के द्वारा विगत 9 माह में किसी तरह का कोई विकास या जनता के हित की चिंता नहीं की गई। अपितु इस तरह के टैक्स बढ़ाकर , नए-नए कर वृद्धि करके सिर्फ आमजन को परेशान किया जा रहा है । आज भाजयुमो इंदौर महानगर द्वारा मध्यप्रदेश में पेट्रोल एवं डीजल की मूल्यवृद्धि के विरोध में राजवाड़ा पर कमलनाथ सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें बैलगाड़ी पर बाइक रख कर कार खिंचवाई गई एवं सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मनस्वी पाटीदार,रोहित चौधरी, मयूरेश पिंगले, संदीप दुबे, धीरज ठाकुर, गौरव परिहार, पंकज फतेहचन्दानी, महेश बसवाल, राहुल राणे, निक्की करोसिया, विरसिंग चौहान, विवेक शर्मा, ऋषि खनूजा, प्रमोद रघुवंशी, विजय मूलचंदानी, सतीश बैरागी, चंद्रशेखर माली, प्रीतम यादव, क्रांति बाजपाई, भावेश दवे, नितेश व्यास,राजसिंह खस, लोकेश पुरोहित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।