करोंद क्षेत्र की सभी सड़कें बनवाई जाएंगी - राज्य मंत्री सारंग

भोपाल। सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग ने कहा हैं कि करोंद क्षेत्र की नयापुरा और राजीव नगर बस्ती की सभी सड़कें बनवाई जाएंगी। राज्य मंत्री सारंग ने आज इन बस्तियों में 57 लाख रुपये लागत की सड़कों के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया।
 

राज्य मंत्री सारंग ने भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार बिना भेदभाव के सभी क्षेत्रों और सभी वर्गों का विकास कर रही हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए लोगों से कहा कि योजनाओं का भरपूर लाभ उठायें।
 

इस मौके पर स्थानीय पार्षद बद्रीप्रसाद तिवारी, बब्लेश राजपूत, सुषमा वाली, विजय सिंह, राधाकृष्ण नायक, गुलाब यादव, बी.एस. सिसोदिया, श्याम सिंह, लखविन्दर, प्रेम यादव, भूपेन्द्र सिंह और स्थानीय नागरिक मौजूद थे। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment