शिवराज सिंह चौहान पूर्वोत्तर राज्यों के चार दिवसीय दौरे पर
खबर नेशन/Khabar Nation
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 30 जुलाई को दोपहर 2 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे जहां से वे शाम 7 बजे कोलकाता पहुंचेंगे, रात्रि विश्राम कोलकाता में होगा।
इसके पश्चात 31 जुलाई को सदस्यता अभियान के कार्यक्रमों हेतु हावड़ा ग्रामीण पहुंचेंगे। दोपहर पश्चात पश्चिम बंगाल के प्रदेश कार्यालय में आयोजित सदस्यता अभियान के कार्यक्रमो में हिस्सा लेंगे ।
पूर्व मुख्यमंत्री 31 जुलाई की शाम अगरतला त्रिपुरा के लिए रवाना होंगे। 1 अगस्त को प्रातः माताबरी मंदिर के लिए रवाना होंगे जहां पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे और सदस्यता अभियान के अंतर्गत नए सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ेंगे। दोपहर में अगरतला पहुंचकर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री से भेंट करेंगे और शाम को गुवाहाटी असम के लिए रवाना होंगे ।
2 अगस्त को गुवाहाटी असम में सदस्यता अभियान के कार्यक्रमों में शामिल हैं और इसके पश्चात असम भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में मिजोरम नागालैंड सिक्किम अरुणाचल प्रदेश और असम राज्य के सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री 3 अगस्त की प्रात मणिपुर की राजधानी इंफाल पहुंचेंगे जहां कांग्ला फोर्ट में पौधारोपण कार्यक्रम के पश्चात सदस्यता अभियान के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे इसके पश्चात दोपहर मणिपुर के मुख्यमंत्री से भेंट करेंगे स मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 3 अगस्त को दिल्ली वापस आएंगे।