पदमश्री सुशील दोषी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने सदस्यता दिलवाई
खबर नेशन/Khabar Nation
इंदौर. भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर ने बताया कि आज अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट के उदघोषक(कामेन्ट्रेटर) पदमश्री सुशील दोषी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बने।
आपने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह जावरा कम्पाउण्ड स्थित दोषी के घर पहुंचे और उनकी सदस्यता पंजीकृत कर भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दी। इस अवसर पर दोषी ने कहा कि जिस तरह भारतीय जनता पार्टी देश के विकास और जनता के हित में काम कर रही है। मैं इससे प्रभावित होकर आज भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया।
राकेशसिंहजी के साथ संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, महामंत्री मुकेशसिंह राजावत, सदस्यता अभियान सह प्रभारी नानूराम कुमावत, प्रदेश वार्ताकार जे.पी.मूलचंदानी, मुकेश मंगल, शोभा गर्ग, सावन सोनकर भी इस अवसर पर दोषी के घर मौजूद थे।